{"_id":"59ac46db4f1c1b0c278b4f40","slug":"150446256615-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। लोहियाहेड जल विद्युत परियोजना के ठेकेदार के अंतर्गत काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस सांप के काटे जाने से मौत की आशंका जता रही है।
मजदूर रामपाल (40) पुत्र शिव प्रसाद का शव शनिवार देर रात झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक मूलरूप से बरेली क्षेत्र का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया सांप के काटे जाने से युवक की मौत होने की आशंका है। मृतक यहां अपने भतीजे के साथ रहकर ठेकेदार के साथ काम करता था। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।