{"_id":"59ac46c94f1c1be6278b504d","slug":"150446254920-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी भर्ती के लिए युवाओं ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी भर्ती के लिए युवाओं ने लगाई दौड़
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। जिले के युवाओं में सेना, सशस्त्र बलों में भर्ती होने के उद्देश्य से रविवार को देवभूमि युवा कल्याण समिति ने निशुल्क प्रशिक्षण शिविर के तहत दौड़ का आयोजन किया। 1600 मीटर की दौड़ में 500 युवाओं ने प्रतिभाग किया। पहले 10 स्थानों पर आए बच्चों को संस्था की ओर से शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बाजपुर के मनप्रीत सिंह संधू ने 4:31 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।
× आर्मी भर्ती के लिए युवाओं ने लगाई दौड़
× बाजपुर के मंजीत सिंह ने टॉपटैन में पाया पहला स्थान
इसमें जिले के बाजपुर, काशीपुर, नानकमत्ता, सितारगंज, रुद्रपुर आदि क्षेत्रों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। समिति के जोध सिंह मनोला ने कहा कि युवाओं को सेना, बीएसएफ और अन्य सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री और रिटायर्ड कैप्टन लक्ष्मण सिंह चुफाल और नानकमत्ता मंडी समिति के चेयरमैन केडी गहतोड़ी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
दौड़ की तय समय सीमा 5 मिनट 10 सेकंड रखी गई। 50 प्रतिभागियों ने इसमें क्वालीफाई की। बताया कि अक्टूबर माह के प्रथम रविवार को पुन: दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। आयोजन स्थल पर निजी अस्पताल द्वारा निशुल्क ब्लड ग्रुप की जांच और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। इस दौरान हर्ष सिंह पोखरिया, जगदीश बोरा, संदीप कुमार, अखिलेश भट्ट, रमेंद्र राणा, आलोक कुमार गोयल आदि थे।