{"_id":"596d0d6e4f1c1b08758b46c7","slug":"150031915614-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्नाखेड़ा मार्ग पर बना अस्थाई पुल, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन्नाखेड़ा मार्ग पर बना अस्थाई पुल, राहत
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर। बरहैनी-बन्नाखेड़ा मार्ग पर अस्थायी पुल धराशायी होने पर कंपनी ने पाइप डालकर अस्थाई पुल बनाया। जिससे स्कूल जाने के लिए बच्चों को राहत मिलेगी। बता दें कि बरहैनी से बन्नाखेड़ा मार्ग चनकपुर नाले पर बना अस्थायी पुल पिछली बारिश में धराशायी हो गया था।
जिससे गांव बन्नाखेड़ा, खंबारी, सिहाली, समेत कई गांव के लोगों का सीधा संपर्क कट गया था। जिस कारण बन्नाखेड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों को बरहैनी जाने के लिए बाजपुर होकर 10 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही थी। खासकर स्कूली बच्चों को भारी दिक्कत हो रही थी। लोगों ने एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री को समस्या से अवगत कराया था।
सोमवार को स्थायी पुल निर्माण कर रही कंपनी ने क्षेत्रीय जनता और स्कूली बच्चों की दिक्कत को देखते हुए पाइप डालकर अस्थायी पुल बना दिया। मंगलवार को मिट्टी भराव होने के बाद अस्थायी पुल से लोगों का आना जाना शुरू हो जाएगा।