{"_id":"616f3a44c3de2b29113fd14c","slug":"150-tourists-trapped-in-the-resort-were-rescued-ramnagar-news-hld441938996","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजॉर्ट में फंसे 150 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजॉर्ट में फंसे 150 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
रामनगर मोहान के एक रिजॉर्ट की पार्किंग में खड़ी कार जलमग्न हुई।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मोहान और ढिकुली समेत कई रिजॉर्ट में कोसी नदी का पानी घुस गया। पानी निकासी नहीं होने से पर्यटकों के वाहन भी जलभराव में डूब गए। एक रिजॉर्ट की पार्किंग में खड़ी कार भी बह गई। मंगलवार दोपहर बाद कोसी का जलस्तर कम होने पर एक रिजॉर्ट में फंसे 150 पर्यटकों को रोडवेज बस से रिजॉर्टों से निकाला गया। रामनगर पहुंचकर पर्यटक अपने गंतव्य को रवाना हुए।
मार्ग बंद होने और मार्ग खराब होने से कॉर्बेट पार्क घूमने आए पर्यटक रिजॉर्ट में कैद रह गए। कई रिजॉर्ट में कोसी नदी का पानी अंदर घुसने से वहां रखा सामान भी बह गया। कोसी नदी का पानी घुसने से कॉर्बेट के लेमन ट्री रिजॉर्ट में ठहरे दिल्ली, हैदराबाद सहित अन्य स्थानों के करीब 150 पर्यटक फंस गए। मंगलवार दोपहर तक सभी पर्यटकों को बसों से रिजॉर्ट से निकाला गया। वहीं, रामनगर के ढिकुली स्थित वुड कैसल, कॉर्बेट रिवर रिट्रीट, हृदयेश, क्लब महिंद्रा, तरंगी, बैनियन रिट्रीट सहित अन्य रिजॉर्टों में कोसी नदी से नुकसान पहुंचाया।
पर्यटकों ने दहशत में गुजरी रात
रामनगर (नैनीताल)। लेमन ट्री रिजॉर्ट में ठहरे आलमबाग लखनऊ निवासी अभिजीत श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यहां घूमने आए थे। उम्मीद नहीं थी कि मौसम का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिलेगा। रात के समय कोसी नदी में बाढ़ आई तो लेमन ट्री रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। रात भर कोसी नदी का पानी देखकर हर कोई दहशत में था। हमारे वाहन जलभराव में डूबे हुए थे। रिजॉर्ट के कर्मचारी समय-समय पर हमारा हाल पूछते रहे। इधर, बरेली निवासी टीके शर्मा और डा. शशि ने बताया कि पूरी रात दशहत में गुजरी है। वह एक रिश्तेदार की शादी में आए थे। शादी का कार्यक्रम तो संपन्न हो गया, लेकिन फिर आपदा से ऐसे हालात बन गए कि कोई भी सो नहीं पाया। रामनगर पहुंचकर अब वह बरेली को जा रहे हैं। दशहत भरी रात जिंदगीभर याद रहेगी। दूसरी ओर विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही रिजॉर्टों में फंसे पर्यटकों को निकालने में तेजी दिखाई।
विज्ञापन
मोहान में फंसे यात्रियों को रवाना किया
धनगढ़ी नाले का बहाव कम होने के बाद मोहान में फंसे सभी यात्रियों को सकुशल रवाना किया गया। प्रशासन ने रोडवेज सहित अन्य यात्री वाहनों को गंतव्यों को रवाना किया। गर्जिया चौकी प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि यात्रियों को दिक्कत न हो, इसका भी ध्यान रखा गया।
चुकुम गांव में बहे दस घर
चुकुम की प्रधान सीमा आर्य ने बताया कि गांव में लगातार भू-कटाव के कारण दस मकान बह गए। लोग अन्यत्र शरण के लिए मजूबर हैं। प्रशासन की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। कोसी नदी का पानी गांव की ओर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों में दशहत व्याप्त है।