फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   15 people including the councilor's brother were bitten by stray dogs

Haldwani News: पार्षद के भाई समेत 15 लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Thu, 29 Jan 2026 09:58 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 29 Jan 2026 09:58 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बना हुआ है।  मंगलवार को लावारिस कुत्ते ने नौ लोगों को काट लिया। यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। इस बीच पांच और लोगों को कुत्ते ने काटा।

विज्ञापन
15 people including the councilor's brother were bitten by stray dogs
कुत्ते के हमले में घायल महिला गीता पंत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हल्द्वानी शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बना हुआ है। वार्ड-48 मल्ली बमौरी और वार्ड पांच पॉलीशीट में लावारिस कुत्तों ने 15 लोगों को काट दिया। इनमें पार्षद के चचेरे भाई समेत वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं। इन सभी लोगों ने बेस अस्पताल और निजी हास्पिटल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए हैं।

विज्ञापन

वार्ड-48 में मंगलवार को लावारिस कुत्ते ने नौ लोगों को काट लिया। यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। इस बीच पांच और लोगों को कुत्ते ने काटा। इनमें स्थानीय पार्षद के भाई विनीत बल्यूटिया समेत पूरन सिंह भोज, गीता पंत, अर्जुन यादव, गीता आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

विनीत को मुखानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते ने उसकी नाक को बुरी तरह नोंचा है। इस पर उसकी सर्जरी करनी पड़ी है। वार्ड-पांच पॉलीशीट में राजीव पंत को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। बेस अस्पताल की इमरजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 58 लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की टीम बैरंग लौटी... लावारिस कुत्तों के लोगों को काटने की सूचना पर नगर निगम की टीम बुधवार की सुबह और शाम को वार्डाें में गई लेकिन खूंखार कुत्ते नहीं मिले। इस पर टीम बैरंग लौट आई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed