{"_id":"62cdd430b2f9b87580666845","slug":"15-new-corona-patients-found-in-nainital-district-haldwani-news-hld468889928","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल जिले में कोरोना के 15 नए रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल जिले में कोरोना के 15 नए रोगी मिले
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। चार महीने बाद कोरोना रोगियों की संख्या दहाई से अधिक हुई है। मंगलवार को कोरोना के 15 नए रोगी मिले हैं जबकि कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में भी नए रोगी मिले हैं।
जिले में कोरोना रोगियों की संख्या कम हुई थी लेकिन इस महीने कोरोना रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस महीने अभी तक पांच जुलाई को सबसे अधिक नौ रोगी मिले थे अब सर्वाधिक रोगियों की संख्या मंगलवार को 15 मिली है।
सात दिनों के भीतर 39 कोरोना रोगी मिल चुके हैं। नैनीताल जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 36 हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कोरोना रोगियों का होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। किसी को अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति नहीं आई है।
इधर, कुमाऊं मंडल में ऊधमसिंह नगर में पांच, पिथौरागढ़ में एक नया रोगी मिला है, जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत में कोरोना कोई भी नया रोगी नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोट
कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है, यह चिंताजनक बात है। लोगों को पहले की तरह ही सावधानी बरतनी चाहिए। अगर बुखार आदि के लक्षण हैं, तो टेस्ट अवश्य कराएं। साथ ही बरसात में मच्छरजनित और पेट जनित बीमारी का भी खतरा रहता है। ऐसे में आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है। - डॉ. रश्मि भट्ट, एसीएमओ