{"_id":"679d31cffd60b9a3340e84b9","slug":"15-gypsies-banned-in-four-months-for-violating-siting-rules-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-105800-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: साइटिंग नियमों के उल्लंघन में चार महीने में 15 जिप्सियां प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: साइटिंग नियमों के उल्लंघन में चार महीने में 15 जिप्सियां प्रतिबंधित
Sat, 01 Feb 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पर्यटन सीजन शुरू होने के चार महीनों में ही 15 जिप्सियों को प्रतिबंधित किया है। यह प्रतिबंध कम से कम तीन दिन और अधिकतम सात दिन के लिए किया गया। अधिकतर जिप्सियां ढिकाला व बिजरानी में प्रतिबंधित हुई हैं। यहां पर जिप्सी चालकों की ओर से साइटिंग नियमों का उल्लंघन किया गया था।
15 अक्तूबर से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का पर्यटन सीजन शुरू हुआ। तब से लेकर जनवरी के अंत तक साइटिंग नियमों का उल्लंघन करने पर पार्क प्रबंधन की ओर से 15 जिप्सियों को प्रतिबंधित किया जा चुका है। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि अधिकतर जिप्सियों को बाघ के बेहद करीब ले जाने, तेज गति से जिप्सी चलाने और बाघ दिखाने के लिए जिप्सियों से बाघ का रास्ता रोकने सहित अन्य मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें यह कार्रवाई की गई है। यदि फिर भी जिप्सी चालक नहीं मानते हैं तो आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। संवाद