{"_id":"596108564f1c1b4e3d8b47d1","slug":"149953140818-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत स्तर गठित आपदा कंट्रोल समिति होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत स्तर गठित आपदा कंट्रोल समिति होंगी
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत स्तर आपदा नियंत्रण समिति गठित होंगी
गरुड़ (बागेश्वर)। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर आपदा से बचने के लिए विकास खंड सभागार में गोष्ठी की। इसमें देहरादून से आए आपदा नियंत्रण विशेषज्ञ बीबी गरनायक ने प्रधानों, ग्राम प्रहरियों, ग्राम विकास से जुड़े अधिकारियों को आपदा से बचने एवं आपदा से पूर्व बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
तहसीलदार दया चंद्र टम्टा ने कहा कि बरसात के मौसम में आपदा की ज्यादा घटनाएं होती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल तहसील मुख्यालय में दें।
बीडीओ गोविंद सिंह बोरा ने ग्राम विकास अधिकारियों से ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा नियंत्रण समिति कास गठन करने को कहा है। इसमें ग्राम प्रहरी, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच और आशा कार्यकर्ताओं को शामिल करने को कहा। गोष्ठी में मोहन सिंह मेहता सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश सिंह गुंज्याल, रेंजर बैजनाथ श्याम सिंह करायत, रेंजर गढ़खेत हरीश खर्कवाल आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व आपदा प्रबंधन की टीम ने मॉक ड्रिल भी किया।