फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डीएम ने उच्चशिक्षा निदेशालय पर मारा छापा

डीएम ने उच्चशिक्षा निदेशालय पर मारा छापा

Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने उच्चशिक्षा निदेशालय पर मारा छापा
biometric attendance machine
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने सोमवार को उच्चशिक्षा निदेशालय में छापा मारा तो खलबली मच गई। उच्चशिक्षा निदेशक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक और वित्त नियंत्रक अनुपस्थित पाए गए। हालांकि ये सभी अधिकारी डीएम के जाने के बाद साढ़े दस बजे के बाद दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को दफ्तर खुलने के निर्धारित समय दस बजे से पहले ही डीएम सुमन उच्चशिक्षा निदेशालय पहुंच गए। उन्होंने उच्चशिक्षा निदेशक का कक्ष खुलवाया और वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का रजिस्टर अपने पास मंगाकर रख लिया। प्रात: दस बजे दफ्तर पहुंचे कर्मचारी डीएम को देख चौंक गए। निदेशालय में नियमित और उपनल के मिलाकर करीब 40 कर्मचारी हैं। उच्चशिक्षा निदेशक के कक्ष में डीएम 10 बजकर 25 मिनट तक बैठे रहे। जो भी अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे उनसे कागज पर हस्ताक्षर करवाते रहे। कर्मचारियों से हस्ताक्षर के नीचे समय भी अंकित कराया। अधिकारियों में केवल सहायक निदेशक डॉ. हरीश नयाल ही पहुंचे थे। डीएम सुमन ने बताया कि निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी, उपनिदेशक डा. केके पांडे, सहायक निदेशक डा. बीएम हर्बोला, वित्त नियंत्रक जयंती ह्यांकी प्रात: 10:25 बजे तक नहीं पहुंचे थे। कुछ कर्मचारी भी विलंब से आए थे। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम के छापे की खबर मिलने के बावजूद कई अधिकारी साढ़े दस बजे और 11 बजे के बीच कार्यालय पहुंचे। उच्चशिक्षा निदेशक डा. मेलकानी अपराह्न तीन बजे के बाद ऋषिकेश के दौरे पर चले गए। डीएम ने छापा क्यों मारा, केवल उच्चशिक्षा निदेशालय की ही चेकिंग क्यों हुई, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम पहुंच गए, अफसरों का पता नहीं
उच्चशिक्षा निदेशालय पर मारा छापा, निदेशक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक समेत कई कर्मचारी देरी से पहुंचे

दफ्तरों में नहीं मिले अधिकारी, कोई दून तो कोई भ्रमण पर
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के सचिव राजीव रौतेला के निर्देश के बाद सीडीओ विनीत कुमार ने सोमवार को समाज कल्याण निदेशालय, सेवायोजन निदेशालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निदेशालय का निरीक्षण किया। समाज कल्याण निदेशालय में निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी नहीं मिले, बताया गया कि गोस्वामी शासकीय कार्य से देहरादून गए हैं। संयुक्त निदेशक वंदना सिंह दफ्तर में उपस्थित मिलीं जबकि दूसरे संयुक्त निदेशक जीआर नौटियाल के बारे में बताया गया कि उनके पास अनुसूचित जाति आयोग सचिव और नियोजन प्रकोष्ठ का कार्यभार भी है लिहाजा वह देहरादून में रहते हैं। जांच के दौरान दफ्तर में नौैटियाल के देहरादून में रहने का कोई आदेश उपलब्ध नहीं हुआ। सहायक निदेशक एनके शर्मा और चीफ फाइनेंस कंट्रोलर रुचिता साढ़े दस बजे दफ्तर पहुंची। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एलएम लोहनी के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में नहीं मिले। वरिष्ठ सहायक रामपाल सिंह मेहता भ्रमण पर बताए गए लेकिन भ्रमण पंजिका में इसका कहीं उल्लेख नहीं मिला। अनुसेवक जीवन लाल अनुपस्थित मिले जबकि पीआरडी जवान किशन राम के हस्ताक्षर भी उपस्थित पंजिका में नहीं मिले। निदेशालय में सीडीओ को बायोमैट्रिक उपस्थिति का प्रिंट आउट भी उपलब्ध नहीं हुआ।
निदेशक प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान अधिकारी ड्यूटी पर तैनात मिले जबकि सोमवार को किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं मिली। पूछने पर सीडीओ को बताया कि नैट की कनेक्टिविटी न होने के कारण उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में अनुदेशक डाटा इंट्री आपरेटर कमल किशोर तिवारी के दो जनवरी से उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं मिले। पूछने पर बताया गया कि तिवारी लालकुआं क्षेत्र में निर्वाचन ड्यूटी पर हैं। यहीं भी नेट कनेक्टिविटी उपलब्ध न होने के कारण बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं मिली।
सेवायोजन निदेशालय में निदेशक जीएस नगन्याल के बारे में सीडीओ को बताया गया कि वह रोजगार मेला काशीपुर में हैं। सहायक निदेशक सुभाष कुमार का अवकाश का प्रार्थना पत्र मिला लेकिन उस पर विभागीय कार्रवाई दर्ज नहीं थी। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान सीडीओ को दस कर्मियों में से छह उपस्थित और चार अवकाश पर मिले। नगर सेवायोजन कार्यालय में नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया के बारे में रोजगार मेले में जाने की सूचना मिली।

डीएम के निरीक्षण की खबर का जोड़
डेयरी निदेशालय में ड्यूटी पर नहीं मिला सुरक्षा गार्ड
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने दुग्ध देयरी निदेशालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र उपस्थित मिले जबकि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आकस्मिक अवकाश पर थे। दोनों का अवकाश स्वीकृत था। लेखाकार आरसी कपिल और एई राकेश कुमार दुर्गापाल सुबह 10:58 पर दफ्तर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ने डीएम को बताया कि सुरक्षा गार्ड 21 दिसंबर से ड्यूटी पर नहीं आया है। इस पर डीएम ने सुरक्षा गार्ड के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण आख्या आयुक्त को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed