{"_id":"5aac2b4d4f1c1b27088b5995","slug":"141521232717-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीटी 32 लगेगा हल्\nद्वानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीटी 32 लगेगा हल् द्वानी में
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। टैंक के बाद अब एअर फोर्स का लड़ाकू विमान एचपीटी-32 नैनीताल रोड की शोभा बढ़ाएगा। ये विमान नैनीताल रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने नगर निगम के पार्क में स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।
हैदराबाद कैंट से एचपीटी-32 को हल्द्वानी लाने के लिए 1.10 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम ने ट्रांस्पोर्टर को 40 प्रतिशत रकम का भुगतान कर दिया है। हैदराबाद से 40 फिट ट्राले के माध्यम से ये विमान हल्द्वानी लाया जाएगा। हैदराबाद कैंट से हल्द्वानी आने में इसे चार दिन लगेंगे। हैदराबाद से तीन एयर फोर्स के अधिकारी इस विमान को इंस्टालेशन के लिए हल्द्वानी आएंगे। इनकी देखरेख में नगर निगम का तकनीकी स्टॉफ इस विमान को लोनिवि के सामने वाले पार्क में इसे लगाएगा। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पार्क में दो पेड़ हैं इन्हें काटने की अनुमति भी वन विभाग से मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि ट्रांस्पोर्टर को 40 प्रतिशत रकम का भुगतान कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर हल्द्वानी लड़ाकू विमान पहुंच जाएगा।
लोनिवि गेस्ट हाउस के सामने पार्क में लगेगा
एअर फोर्स की टीम आएंगी लगाने
हैदराबाद कैंट से 1.10 लाख में चार दिन में पहुंचेगा हल्द्वानी