{"_id":"5a4be7934f1c1b4a018b54de","slug":"141514923923-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में ठंड से पर्यटक गाइड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में ठंड से पर्यटक गाइड की मौत
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार रात ठंड से एक पर्यटक गाइड की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले पर्यटक गाइड कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने ठंड से मौत की पुष्टि की है।
मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे रिक्शा चालकों ने रिक्शा स्टैंड मल्लीताल स्थित बेंच पर एक युवक को मृत की हालत में पड़ा देखा। सूचना पर कोतवाल विपिन चंद्र पंत, एसएसआई बीसी मासीवाल और एसआई दीपक सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाशी ली। उसकी जेब से मिले टूरिस्ट गाइड कार्ड पहचान पत्र के अनुसार मृतक की शिनाख्त धुलई भवाली, थाना भीमताल निवासी दीपक भारती (32) पुत्र स्व. दौलतराम के रूप में की गई।
सूचना देने के बाद पहुंचे मृतक दीपक के भाई धर्मेंद्र भारती ने बताया कि दीपक लंबे समय से नैनीताल में टूरिस्ट गाइड का काम करता था। हालांकि प्रत्येक सप्ताह उसका घर आना-जाना रहता था। लेकिन इस बार वह करीब दस दिन से घर नहीं गया था। बताया कि उसके सिर में चोट, नाक व मुंह से खून बह रहा था। दीपक का पोस्टमार्टम करने वाले बीडी पांडे जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. आरके वर्मा ने बताया कि ठंड के साथ ही दिमाग की नस फटने से उसकी मौत हुई है। दीपक चार भाई और दो बहिनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
रात्रि गश्त में देख लेते तो बचाई जा सकती थी जान
मृतक दीपक का शव मल्लीताल में जहां पर से मिला वहां पर से पुलिस चौकी मात्र दस मीटर की दूरी पर थी। अन्य होटल गाइडों के मुताबिक रात्रि में दीपक रिक्शा स्टेंड के बेंच पर सोया होगा। कड़ाके की ठंड के चलते उसने दम तोड़ दिया। पास में चौकी होने तथा यहां रात्रि में लगातार पुलिस कर्मियों द्वारा गश्त किए जाने के बावजूद युवक को किसी ने नहीं देखा। पुलिस चाहती तो उसे रात्रि में ही बचाया जा सकता था।