{"_id":"5cc36c32bdec2207801a4ac8","slug":"131556311090-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में सुधारें एक्वेरियम की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में सुधारें एक्वेरियम की हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/भीमताल। एक्वेरियम की बदहाली को लेकर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्राधिकरण सचिव हरबीर सिंह हरकत में आए। शुक्रवार को एक्वेरियम के निरीक्षण को पहुंचे प्राधिकरण सचिव को वहां के हालात बद से बदतर मिले। उन्होंने रखरखाव करने वाले ठेकेदार और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चार दिन में हालात सुधारने के निर्देश दिए।
डेढ़ करोड़ की लागत से झील के मध्य स्थापित एक्वेरियम मछलियों के मरने और रखरखाव न होने के कारण उपेक्षित था। इस कारण प्राधिकरण ने यहां सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। अमर उजाला ने शुक्रवार को ‘भीमताल झील के बीचों बीच बने एक्वेरियम में सैलानियों की एंट्री बंद’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई। इस पर प्राधिकरण सचिव सिंह के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को एक्वेरियम पहुंची।
निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव को एक्वेरियम में जगह-जगह गंदगी मिली। रंगरोगन नहीं होने से भवन की स्थिति भी काफी खराब मिली। जनरेटर और फव्वारे भी खराब मिले। एक्वेरियम प्लांट में काई लगी थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को एक्वेरियम भवन की रंगाई पुताई कराने, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने, टापू में अधिक क्षमता की एलईडी लाइट लगाने, सफाई कराने, खराब जनरेटर और फव्वारों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही एक्वेरियम का निरीक्षण करेंगे और यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो ठेकेदार और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ परियोजना निदेशक सीएम साह, विजय माथुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
चार दिन में सुधारें एक्वेरियम की हालत
एक्वेरियम पहुंचे प्राधिकरण सचिव ठेकेदार और कर्मियों पर बरसे
भवन की रंगाई-पुताई के भी दिए निर्देश
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और केरल से आएंगी मछलियां
भीमताल (नैनीताल)। प्राधिकरण सचिव हरबीर सिंह ने बताया कि पर्यटक सीजन से पहले एक्वेरियम की व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुधार लिया जाएगा। 30 अप्रैल को मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और केरल से मछलियां लाई जाएंगी। एक्वेरियम में मछलियां डालने के बाद इसे सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा और पांच मई तक एक्वेरियम अपने नए रूप में दिखेगा।
पर्यटन व्यवसायी सचिव से मिले
भीमताल (नैनीताल)। प्राधिकरण सचिव हरबीर सिंह के एक्वेरियम में पहुंचने की सूचना मिलते ही ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीम उल्ला, पर्यटन व्यवसायी देवेंद्र सिंह फर्त्याल समेत कई पर्यटन कारोबारी उनसे मिले। उन्होंने एक्वेरियम की बदहाली पर आक्रोश जताया। कहा कि इससे उनके सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। सचिव ने आश्वस्त किया कि 30 अप्रैल के बाद एक्वेरियम में सैलानी भी आएंगे और पर्यटन व्यवसायों का रोजगार भी बढ़ेगा।