{"_id":"5ca90f02bdec2217210e789c","slug":"131554583298-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के प्रदीप ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के प्रदीप ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा की ओर से सभा के शताब्दी वर्ष पर फागोत्सव के तहत एवं कूर्मांचल बैंक के सहयोग से फोटो प्रतियोगिता हुई थी, इसमें नैनीताल के प्रदीप पांडे को पहला, हल्द्वानी के कौशल कुमार को दूसरा और नैनीताल के हिमांशु जोशी को तीसरा स्थान मिला। शनिवार को रामसेवक सभा कक्ष में प्रतिभागियों की होली महोत्सव की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।
सभा की ओर से पहली बार फागोत्सव के तहत 20 मार्च को होली जुलूस के दौरान फोटोग्राफी प्रतियोगिता की थी, इसमें 47 छायाकारों ने आवेदन किया था, जबकि प्रतियोगिता में केवल 30 छायाकारों ने ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदू नववर्ष पर सभा के नवनिर्मित सभागार में छायाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 8 अप्रैल तक लगी रहेगी। प्रतियोगिता में अव्वल रहे छायाकारों के साथ ही प्रतिभागी छायाकारों को सभा ने प्रमाणपत्र दिए। प्रतियोगिता में नैनीताल के हितेश जोशी एवं हिमांशु जोशी (जूनियर) को 1-1 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभा की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को पद्मश्री अनूप साह एवं वरिष्ठ छायाकार एएन सिंह ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह के बाद पद्मश्री अनूप साह ने सभा के सभागार में फोटो प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव राजेंद्र लाल साह, उपाध्यक्ष अनूप सिंह शाही, उपसचिव डॉ.मोहित सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल साह, गिरीश जोशी, हेमंत बिष्ट, राजेंद्र बजेठा, जगदीश चंद्र बवाड़ी, पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल, रेखा त्रिवेदी, भुवन सिंह बिष्ट, कमलेश ढौडियाल, हरीश राणा, अदिति खुराना, रतना साह आदि मौजूद थे।
नैनीताल के प्रदीप ने पाया पहला स्थान
फोटोग्राफी प्रतियोगिता : फागोत्सव में होली जुलूस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
सभा भवन में फोटो प्रदर्शनी 8 अप्रैल तक रहेगी