फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुख्यमंत्री ने ओखकांडा के लोगों को दी 19 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री ने ओखकांडा के लोगों को दी 19 करोड़ की सौगात

Thu, 05 Apr 2018 01:46 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ओखकांडा के लोगों को दी 19 करोड़ की सौगात
सीएम रावत - फोटो : self
भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को सुदूरवर्ती ओखलकांड ब्लॉक के लोगों के लिए झोली खोली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ई हेल्थ सेंटर और टेलीमेडिसिन का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम ने 19 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही ओखलकांडा राजकीय इंटर कॉलेज को डिजिटल करने और खनस्यू तक आठ किमी सड़क बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

हिल्यूट पैकेड इंटरप्राइजेज के सहयोग से ई हेल्थ सेंटर एवं मेडिसिन का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि ओखलकांडा के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए यह केंद्र खोला गया है। मरीज ऑनलाइन और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। तीन साल में दूर दराज के गांवों में इंटरनेट की तकनीकी सुविधाओं में सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित समारोह में सीएम ने विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया और विभिन्न योेजनाओं के तहत लाभार्थियों को चेक बांटे। बाद में कारगिल में शहीद नायक इंदर सिंह बर्गली की पत्नी राधा बर्गली को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ई हेल्थ सेंटर और टेलीमेडिसिन का शुभारंभ किया
कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, खनस्यू तक आठ किमी तक सड़क बनाने की घोषणा

इनका लोकार्पण
- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
- सिमलिया बैंड से साननी बैंड तक हल्का वाहन मार्ग का पुनर्निर्माण और सुधारीकरण
इनका शिलान्यास
- धारी विकासखंड के कसियालेख-हरिनगर-काफली मोटर मार्ग से चीला तोक मोटर मार्ग का निर्माण और सुधारीकरण (लंबाई 1.40 किमी)
- ओखलकांडा रैकुना में गौला नदी पर 30 मीटर स्पान स्टील गर्डर पैदल सेतु का निर्माण (30 मीटर)
.....................
इन लाभार्थियों को बांटे चेक
- ग्रामीण लाभार्थियों को अश्व, गाय, भैस, बकरी पालन के लिए 24:50 लाख की धनराशि के चेक बांटे।
- दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 211 लाभार्थियों को 1 करोड़ 5 लाख के चेक बांटे।
- नैनीताल जिला सहकारिता बैंक की ओर से 20 लोगों को कृषि, व्यवसाय के लिए 10 लाख के चेक बांटे।

किसने क्या कहा
ओखलकांडा के अस्पतालों में डॉक्टरों, शिक्षा के सुधारीकरण, मोटर-मार्गों, पेयजल-बिजली पानी की समस्या को गंभीरता से हल किया जाएगा।
त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
राज्य सरकार ने विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाया है। जल्द ओखलकांडा की तमाम समस्याओं को हल किया जाएगा।
धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री
ओखलकांडा में ई हेल्थ सेंटर और मेडिसिन के खुलने से यहां के मरीजों को लाभ मिलेगा। सरकार विकास के लिए वचनबद्ध है। काम दिख भी रहा है।
अजय भट्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सीएम के जनसंम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, राकेश नैनवाल, अनिल चनौतिया, नीमा बिष्ट, मनोज साह, चतुर बोरा, संजय वर्मा, दिनेश सांगुडी आदि।

विधायक ने रखीं मांगें
विधायक राम सिंह कैड़ा ने हरीश ताल कौन्ता के बीच मोबाइल टॉवर लगाने, भीड़ापानी, खुजेठी, सड़क, कालाआगर लिफ्ट योजना, काथनी से मटेला पेयजल योजना, मंडी स्थापित करने, पशु स्वास्थ्य केंद्र खोलने, पतलोट में महाविद्यालय का भवन बनाने, नवोदय विद्यालय खोलने की मांग रखी। उन्होंने यह भी कहा कि सौरा कौन्ता हरीशताल को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 32 करोड़ से स्वीकृत है मगर ठेकेदारों के विवाद के चलते काम बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed