{"_id":"5a91d3e24f1c1ba5268bc118","slug":"131519506402-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का हुआ समापन
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा अनुसंधान और बिड़ला संस्थान भीमताल के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शनिवार को समापन हो गया। सेमिनार के अंतिम दिन आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक प्रो. फ्रेडा ब्रस्टिन और पोलैंड के प्रो. मार्सिन ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) का उपयोग कर बहुत कम कीमत में इंटरनेट मशीनें बनाई जा सकती हैं। इसी क्रम में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के प्रो. बृजेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड के जटिल भौगोलिक क्षेत्रों में इंटरनेट आफ थिंग की मदद से संचार क्रांति लाई जा सकती है। ये बेहद कारगर है। बिड़ला संस्थान के निदेशक डा. बीएस बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में नई तकनीकों की बेहद आवश्यकता है। यूसर्क के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने सेमिनार को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। सेमिनार के समापन में मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष प्रबंधन प्रो. पीसी कविदयाल, परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड डा. केएस बैसला रहे। इस दौरान 42 से अधिक शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र पढ़े। सेमिनार में विदेश से 6 वैज्ञानिक, 8 विदेशी शोधार्थी और अन्य देशों से 5 वैज्ञानिक मौजूद रहे। इस दौरान डा. राजीव कुमार, डा. सुधांशु त्यागी, प्रो. दीपक पुनेठा, डा. विनय रिसवाल, डा. हेम पांडे, डा. नीरज पांडे, प्रो. आशुतोष भट्ट मौजूद रहे।
आधुनिक युग में सभी वस्तुएं इंटरनेट से जुड़ जाएंगी
भीमताल (नैनीताल)। बिड़ला संस्थान में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में पहुंचे देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने कहा कि आने वाले समय में दुनिया की सभी वस्तुएं इंटरनेट से जुड़ जाएंगी। उन्होंने इंटरनेट ऑफ थिंग्स के बारे में बताया कि आने वाले समय में सभी वस्तुएं इंटरनेट से जुड़कर एक सिस्टम के लिए काम करेंगी। दुनिया इंटरनेट के माध्यम से नई दिशाओं में बढ़ रही है। भविष्य में इंटरनेट आधारित मशीनें ही दुनिया में होगी।