{"_id":"59f632b94f1c1b74698b8662","slug":"131509307065-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर मारने वाले ऑटो चालक से हर्जाना मांगा तो जान दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर मारने वाले ऑटो चालक से हर्जाना मांगा तो जान दे दी
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एक ऑटो चालक को महिला को टक्कर मारना भारी पड़ गया। महिला के करीबियों ने इलाज का खर्च मांगा तो चालक ने जहर खाकर जान दे दी। वह दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाया। बताया जा रहा है कि ऑटो से कमाई कम और परिवार का खर्च अधिक होने के कारण वह तनावग्रस्त हो गया था।
घटना वैलेजली लॉज की है। यहां रहने वाले गोपाल सिंह बिष्ट (44) ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। इकलौता बेटा भरत 18 साल का है। दो छोटी बेटियां हैं। शनिवार को वह घर पर ही अचानक बेहोश हो गए। मुंह से झाग भी निकल रहा था। घर वाले परेशान होकर उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि गोपाल ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया है। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया गया। परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। वहां मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि तीन दिन पहले गोपाल के ऑटो से गौलापार में एक महिला घायल हो गई थी। महिला के घर वाले उसका इलाज करवाने के लिए चालक पर दबाव बना रहे थे। उन्होंने घर की स्थिति का हवाला दिया मगर वे नहीं पसीजे। बेटे भरत के अनुसार इससे वह तनाव में आ गए थे।