{"_id":"599b4fe04f1c1b4a198b4a2b","slug":"131503350752-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमुवाढूंगा का सेंट्री फ्यूगल पंप फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमुवाढूंगा का सेंट्री फ्यूगल पंप फुंका
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में नलकूप का सेंट्री फ्यूगल पंप फुंक गया है। इस पंप के फुंकने से टैंकों में पानी नहीं एकत्र हो पा रहा है नतीजा इलाके में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। जल संस्थान ने पंप की मरम्मत शुरू करा दी है।
जल संस्थान के नलकूप से दमुवाढूंगा, जवाहर ज्योति में 300 से अधिक घरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। रविवार की देर सायं भार पड़ने पर सेंट्री फ्यूगल पंप फुंक गया है। इस पंप के फुंकने से करीब 1500 की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं, जवाहर ज्योति के बाशिंदे काठगोदाम से एक घंटे लाइन में लग कर पानी भरने को विवश हैं। हालांकि जल संस्थान का दावा है कि पंप की मरम्मत शुरू करा दी गई है, फिलहाल इलाके में टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि दमुवाढूंगा में फुंके सेंट्री फ्यूगल पंप की मरम्मत शुरू करा दी गई है।