फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना जारी

समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना जारी

Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना जारी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। समान कार्य, समान वेतन देने तथा नियमितीकरण करने सहित तमाम मांगों को लेकर बीटीकेआईटी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कहा कि इस बार कॉलेज प्रशासन के झूठे आश्वासनों में न आकर निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के समर्थन में वहां ब्लॉक प्रमुख सहित तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन


मालूम हो कि बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी समान कार्य समान वेतन देने, नियमितीकरण करने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से कॉलेज प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वह पिछले 25 सालों से ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। समान वेतन समान कार्य संबंधी मामले में पूर्व में सरकार ने बीओजी की बैठक में संस्तुति दी थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन उसे मानने से भी इंकार कर रहा है। कॉलेज में कुल 29 कर्मचारी दैनिक वेतन पर कार्य रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर द्वाराहाट की ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, प्रधान सलना गुड्डी अधिकारी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर धरने का समर्थन किया। मांग को शासन स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। सामाजिक कार्यकर्ता और संघर्ष समिति के सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमि अध्याप्त संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष देव सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह रावत, पूर्व ज्येष्ट प्रमुख चंदन नेगी, कुंवर सिंह बजेठा, नंदन प्रसाद, विजय बजेठा आदि ने भी आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed