फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 killed, 296 new cases in Nainital district

नैनीताल जिले में 13 की मौत, 296 नए केस आए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
13 killed, 296 new cases in Nainital district
हल्द्वानी। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल में 24 घंटों के भीतर कोविड पॉजिटिव 13 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में 26 वर्षीय युवक भी शामिल है। जिले में शुक्रवार को 296 नए केस सामने आए। मौत और नए केस के अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले वर्ष अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोविड से आठ मरीजों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय महिला को 13 अप्रैल, हल्द्वानी निवासी 93 वर्षीय बुजुर्ग को 12 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। काशीपुर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग को 13 अप्रैल, पिथौरागढ़ निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को छह अप्रैल, हल्द्वानी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग को नौ अप्रैल को भर्ती कराया गया था। हल्द्वानी निवासी 26 वर्षीय युवक को 15 अप्रैल, काशीपुर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति को 15 अप्रैल, पिथौरागढ़ निवासी 55 वर्षीय महिला को 14 अप्रैल को, बाजपुर निवासी 76 वर्षीय वृद्धा को 10 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। हल्द्वानी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग को 15 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। बनबसा निवासी 32 वर्षीय कोविड पॉजिटिव महिला को शुक्रवार, हल्द्वानी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को 13 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। हल्द्वानी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सभी कोविड पॉजिटिव थे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के एक वर्ष में सर्वाधिक केस
हल्द्वानी। चार सितंबर 2020 को 245 कोविड पॉजिटिव केस आए थे। इसके बाद केस कम होने लग गए थे। केस कम होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा भी सीमित कर दिया था। एक अप्रैल 2021 को कोविड की जांच कम ही हो रही थी और केस भी कम थे। 16 अप्रैल 2021 को कोविड की जांच का दायरा बढ़ाया गया तो केस भी अधिक आए। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 1527 की रिपोर्ट का इंतजार है और 1509 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले एक अप्रैल को जांचें पॉजिटिव केस 16 अप्रैल को जांचें पॉजिटिव केस
अल्मोड़ा 123 05 1131 48
बागेश्वर 234 04 633 19
चंपावत 164 01 375 52
नैनीताल 1225 49 2431 296
यूएस नगर 1667 22 2660 220
पिथौरागढ़ 412 05 646 02
10 नए माइक्रो कंटेनमेंट बनाए गए
हल्द्वानी। नवाबी रोड कुल्यालपुरा, मुरली परिसर कलावती चौराहा बरसाती नहर रोड लिंक मार्ग मल्ला गोरखपुर, ई ब्लाक निकट ब्लूसम स्कूल जजफार्म, अमरावती कालोनी फेज 2 तल्ली बमौरी, ज्ञानोदय स्कूल के सामने वाली गली अमरावती कालोनी तल्ली बमौरी, आरके टेंट गोकुलधाम की पहली गली कुसुमखेड़ा, शारदा फैक्ट्री के पीछे निकट सेंट थेरेसा स्कूल, श्याम गार्डन पीलीकोठी, पंत ग्रिल उद्योग, एस बैंड के पास साकेत विहार हिम्मतपुर मल्ला हल्द्वानी और निकट योगिता बैंक्वेट हॉल अशोक विहार फेज 2 कठघरिया।
नहीं लगेगा शनि बाजार
हल्द्वानी। शनिवार को शनिबाजार नहीं लगेगी। कार्यवाहक सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ शनिबाजार के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में आपसी सहमति बन गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में शनिबाजार संगठन के अध्यक्ष आसिफ सलमानी, उपाध्यक्ष मोहम्मद रिशालद आदि के साथ बात की। सिंह ने बताया कि मंगलवार या शुक्रवार को शनिबाजार लगाई जाएगी। शनिवार को शनिबाजार में भी सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान आदि थे।

विवेकानंद हास्पिटल में भी होगा कोविड मरीजों का इलाज
हल्द्वानी। विवेकानंद हास्पिटल में भी कोविड मरीजों का इलाज होगा। कोविड मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने अधिग्रहीत किया है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से दो वेंटीलेटर मांगे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि पिछले वर्ष जिन निजी अस्पतालों को कोविड मरीजों के लिए अधिग्रहीत किया गया था उनको इस बार भी जल्द अधिग्रहीत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed