फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 crore proposal being made for parking space in Mukteshwar

Nainital News: मुक्तेश्वर में पार्किंग स्थल के लिए बन रहा 13 करोड़ का प्रस्ताव

Fri, 07 Feb 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 07 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
13 crore proposal being made for parking space in Mukteshwar
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। पर्यटन स्थल में शुमार मुक्तेश्वर में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग निर्माण की समस्या के हल होने की उम्मीद जगी है। पार्किंग निर्माण के लिए 13 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि मुक्तेश्वर में हर साल हजारों की संख्या में सैलानी हिमालय और प्रकृति का सौंदर्य निहारने के लिए आते हैं। यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से रोजाना कई बार जाम लगता है, जिससे सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और व्यापारियों की ओर से सरकार और शासन-प्रशासन से पार्किंग निर्माण की मांग की जा रही थी। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि मुक्तेश्वर में जाम की समस्या को हल करने के लिए पार्किंग स्थल के निर्माण के लिए 13 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट जारी होते ही पार्किंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed