फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   122 km sewer line will be laid in 17 wards of the city at a cost of Rs 365 crores.

Nainital News: शहर के 17 वार्डों में 365 करोड़ से बिछेगी 122 किमी सीवर लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
122 km sewer line will be laid in 17 wards of the city at a cost of Rs 365 crores.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी।
नगर निगम के 17 वार्डों में 365 करोड़ की लागत से 122 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। यूयूएसडीए ने इसके टेंडर आमंत्रित कर दिए है। दिसंबर से वार्ड 35 से वार्ड 55 तक सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने नगर निगम हल्द्वानी के शहरी अवस्थापना के लिए 2250 करोड़ रुपये दिए हैं। इस बजट से नगर निगम क्षेत्र में 122 किलोमीटर सीवर लाइन और एसटीपी प्लांट का काम दिसंबर से शुरू होगा। यूयूएसडीए ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। एडीबी के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि वार्ड 35, 36, 48, 49, 50, 51, 52 और वार्ड 53 में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जबकि वार्ड 55, 56, 57, 58, 59 और वार्ड 60 के आंशिक क्षेत्र में लाइन बिछेगी।
विज्ञापन


कुलदीप सिंह ने बताया कि टेंडर हो गए हैं, दिसंबर से काम शुरू हो जाएगा। जिन क्षेत्रों के टेंडर बचे हैं उनमें इसी माह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


गौला रोखड़ में बनेगा 10.5 एमएलडी का एसटीपी प्लांट
हल्द्वानी। यूयूएसडीए गौला रोखड़ में 20 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के बगल में 10.5 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगा। नए क्षेत्र में जो सीवर लाइन बिछेगी उसका 18 साल तक टेंडर दिया जाएगा। संबंधित कंपनी ही उसका रखरखाव करेगी। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी दिसंबर से शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



75 केएलडी का बनेगा को-ट्रीटमेंट प्लांट
हल्द्वानी।
यूयूएसडीए गौला रोखड़ में 45 केएलडी का को-ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाएगा। निगम क्षेत्र में जहां सीवर लाइन नहीं डाली जा रही है। वहां के सैप्टेज टैंक से टैंकरों के माध्यम से सीवर को-ट्रीटमेंट प्लांट में आएगा। यहां से सीवर को ट्रीटमेंट कर एसटीपी में भेजा जाएगा। एसटीपी में ट्रीटमेंट के बाद पानी गौला नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed