{"_id":"5cdb172fbdec22073073db39","slug":"121557862191-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालकों का पुलिस के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालकों का पुलिस के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने टेंपो यूनियन के सदस्य को गिरफ्तार किया तो टेंपो चालक भड़क गए। उन्होंने काठगोदाम रूट पर टेंपो संचालन ठप रखा और सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
सोमवार को ओके होटल के पास सवारी बैठाने को लेकर टेंपो चालक और ई रिक्शा चालक के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने टेंपो यूनियन के सदस्य पवनजीत सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को टेंपो चालकों ने काठगोदाम रूट में दिनभर टेंपो संचालन ठप रखा। बाद में तिपहिया ऑटो चालक मालिक वेलफेयर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. केदार पलड़िया की अगुवाई में चालक सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पहुंचे। उन्होंने आरोप आरोप लगाया कि आचार संहिता की आड़ में पुलिस टेंपो चालकों का उत्पीड़न कर रही है। नो इंट्री जोन में चलने वाले ई रिक्शों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती जबकि टेंपो चालकों को लगातार परेशान किया जाता है। यदि उत्पीड़न जारी रहा तो टेंपो चालक बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में प्रिंस आहूजा, विजय कुमार मैनाली, नवीन चंद्र पांडे, शेर सिंह बिष्ट, सोनू सिंधी, हीरा सिंह, नवीन नौगाई, पवनजीत ओमी, अंबा दत्त पांडे आदि थे।
टेंपो चालक की गिरफ्तारी पर भड़के साथी
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन, काठगोदाम रूट पर नहीं चले टेंपो
नहीं आए सिटी मजिस्ट्रेट
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में प्रदर्शन कर रहे टेंपो चालक सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह से मिलना चाहते थे, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में मौजूद नहीं थे। तीन घंटे से अधिक समय तक टेंपो चालक उनका इंतजार करते रहे। बाद में टेंपो चालकों को बैरंग लौटना पड़ा।