{"_id":"5cc36d1ebdec22076b5ede76","slug":"121556311326-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालधनचौड़ में मिला तेंदुए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालधनचौड़ में मिला तेंदुए का शव
विज्ञापन
leopard shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट लैंडस्केप के तराई पश्चिम वन प्रभाग में शुक्रवार को दो तेंदुओं के शव मिले। पहला शव छोई और दूसरा शव मालधनचौड़ के पास स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में मिला। पोस्टमार्टम के बाद वनकर्मियों ने दोनों शव नष्ट कर दिए।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) से सटे दक्षिणी जसपुर रेंज पतरामपुर के वनकर्मी शुक्रवार सुबह मालधनचौड़ बीट के कक्ष संख्या 38 के जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारियों को तेंदुआ का एक शव मिला। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। यहां वन परिसर की कार्यशाला में शव लाया गया। वहां सीटीआर के डॉ. दुष्यंत और डॉ. विमल राज ने शव का पोस्टमार्टम किया। रेंजर महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मृत नर तेंदुए की उम्र एक साल थी। उसकी मौत प्राकृतिक लग रही है। वहीं बैलपड़ाव रेंज के बरूवा ब्लॉक में भी मादा तेंदुए का सड़ा, गला शव मिला। रेंजर संतोष पंत ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना था। मौके पर बाघ के पदचिन्ह देखे गए। इसलिए आपसी संघर्ष में मृत्यु की आशंका है। डॉ. योगेश अग्रवाल, डॉ. विमल राज ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव नष्ट कर दिए गए। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तेंदुओं का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
छोई और मालधनचौड़ में मिले तेंदुओं के दो शव
पोस्टमार्टम के बाद वनकर्मियों ने नष्ट किए दोनों शव
बैलपड़ाव के बरुवा ब्लॉक की घटना को बताया आपसी संघर्ष