{"_id":"5b787f3242c792466c0fff20","slug":"121534623538-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने एसआईटी जांच कराने पर बीडीसी बैठक का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने एसआईटी जांच कराने पर बीडीसी बैठक का किया बहिष्कार
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा विकासखंड में शनिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक का क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने विकास कार्यों में एसआईटी जांच करने का विरोध कर बैठक का बहिष्कार किया। बैठक में ग्राम प्रधानों द्वारा बहिष्कार करने के बाद बीडीसी बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य ही शेष रहे।
बाद में बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आनंद आर्य, विधायक राम सिंह कैड़ा और सीडीओ विनीत कुमार ने की। बैठक में सीडीओ विनीत कुमार ने कहा कि अगर विकास कार्यों में धांधली मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में काठगोदाम से हैड़ाखान मार्ग के चौड़ीकरण की चर्चा के दौरान प्रांतीय खंड लोनिवि नैनीताल ईई के अनुपस्थित होने पर कुछ प्रधानों ने पुन: बैठक का बहिष्कार किया।
बैठक में उठीं समस्याएं
बैठक में प्रधान मोहन सिंह ने कुंडल गांव में सड़क की हालत जर्जर होने की समस्या रखी। कजलाकोट प्रधान ने पड़ायल में पुल निर्माण, भुमका क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला आर्या ने जूनियर हाईस्कूल में शौचालय, अधोड़ा में शिक्षकों की मांग रखी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने नौ मोटर मार्गों में तेजी से काम करने पर वन विभाग के एसडीओ दिनकर तिवारी, पीएमजीएसवाई के ईई बीबी पुनेठा, एई जेसी पांडे, डिप्टी रेंजर नवीन जोशी को सम्मानित किया। इस दौरान ज्येष्ठ उपप्रमुख कुंदन नयाल, जिपं सदस्य कृष्णानंद कांडपाल, डीडीओ रमा गोस्वामी, एसडीएम रेखा कोहली मौजूद रहे।