{"_id":"5b733faa42c7926ea206468f","slug":"121534279594-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभट्टी की पहाड़ी खिसकी, आठ घंटे से यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभट्टी की पहाड़ी खिसकी, आठ घंटे से यातायात बाधित
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योलीकोट (नैनीताल)। कुमाऊं की लाइफ लाइन कही जाने वाले ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरभट्टी बैैलीब्रिज से लगे बलियानाला की पहाड़ी से मंगलवार सुबह 9:30 बजे से हुए जबरदस्त भूस्खलन के बाद मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बंद पड़ा है। पहाड़ी से सड़क पर आए मलबे को जेसीबी की तीन मशीनों द्वारा हटाने के प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मलबा लगातार आने के जेसीबी को मलबा हटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर मलबा आने से वाहन और यात्री आठ घंटे से अधिक फंसे रहे। बाद में पुलिस ने वाहनों को बाया भीमताल होते हुए हल्द्वानी को भेजा। पहाड़ को जाने वाले डीजल-पेट्रोल, कुकिंग गैस, खाद्य सामग्री लेकर जा रहे आधा दर्जन टैंकर और ट्रक जाम में फंसे हैं। समाचार लिखे जाने तक मार्ग बंद था।
इससे पहले सोमवार की देर रात्र 11 बजे इसी स्थल पर भूस्खलन हुआ था। मलबे को मंगलवार सुबह हटाकर 7:30 बजे यातायात सुचारु कराया था। लेकिन 2 घंटे बाद फिर से जबरदस्त भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो गया। मलबे की मात्रा को देखते हुए विभाग ने तीन जेसीबी मलबा हटाने के लिए लगाईं। मौके पर मौजूद एई केएस मेहता ने सात बजे शाम तक मार्ग खुलने की उम्मीद जताई। ज्योलीकोट-नैनीताल गैस वाहन हादसे के बाद यहां बने वैली ब्रिज के निर्माण के समय ही स्थानीय लोगों ने भौगोलिक रूप से कमजोर उक्त पहाड़ी से भूस्खलन की आशंका जता दी थी। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने बीते दस माह से सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए।
वीरभट्टी की पहाड़ी खिसकी, आठ घंटे से यातायात बाधित
- पहाड़ी से लगातार मलबा आने से सुबह 9.30 बजे से यातायात बंद
- तीन जेसीबी मलबा हटाने में है लगी