{"_id":"5b3932824f1c1b36208b621a","slug":"121530475138-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई कोर्ट का आदेश मिला तो रविवार को भी चला नगर निगम का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई कोर्ट का आदेश मिला तो रविवार को भी चला नगर निगम का डंडा
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद साप्ताहिक अवकाश रविवार को ठंडी सड़क पर वाहनों के अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। इसमें 92 चालान किये गए और पार्कों में खड़े वाहनों को खदेड़ा गया। इतना होने पर भी नहर में कचरा फेंकने वालों पर निगम की निगाह नहीं गई। इसी तरह नहर को कवर करने को भी निगम ने अनदेखा कर दिया।
शनिवार को तकरीबन एक हफ्ते बाद नगर निगम को ठंडी सड़क से वाहनों का अतिक्रमण हटाने का आदेश मिला। आदेश के क्रम में रविवार को सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान और एसआई कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में संयुक्त टीम सुबह 11 बजे ठंडी सड़क पहुंची। यहां सड़क के बीचों बीच और दोनों किनारों पर चौपाया, दो पहिया वाहनों की कतारें लगी हुई थी। टीम ने सड़क किनारे खड़े चौपाया वाहनों पर एक के बाद एक 70 चस्पा चालान किये। 20 वाहनों के नगद चालान किये गये और दो के कोर्ट चालान किये गए। टीम ने सभी वाहन स्वामियों से सड़क पर वाहन नहीं खड़े करने की अपील की। चेतावनी दी कि यदि फिर भी वाहन खड़े किये गये तो सीज कर दिये जाएंगे। इसके बाद टीम ने दो पार्क में खड़े वाहनों को खदेड़ा। इन पार्कों में गेट नहीं होने से वाहन चालक वाहन खड़ा कर फुर्र हो जाते हैं। फिर टीम भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड के समीप वाला पार्क में पहुंची। टीम ने पार्क में खड़े वाहनों को निकलवाया। अब जल्द ही वहां गड्ढे खोदे जाएंगे ताकि वाहन प्रवेश नहीं कर सके।
पुलिस और नगर निगम ने चलाया अभियान, 92 चालान, पार्कों से वाहन हटाए
हाईकोर्ट ने एक सप्ताह पहले दिया था सड़क से अतिक्रमण हटाने का आदेश
रोजाना होगा निरीक्षण
सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ठंडी सड़क पर वाहनों के अतिक्रमण की रोजाना मॉनीटरिंग होगी। पहले फेज में ठंडी सड़क पर अभियान चलाया गया है दूसरे फेज में नहरों पर अतिक्रमण कर रेस्टोरेंट बनाने वालों के खिलाफ डंडा चलेगा।