{"_id":"5ab6bb2e4f1c1be83f8b4e06","slug":"121521924910-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी के दिन हीं बंटेगा हक हकूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी के दिन हीं बंटेगा हक हकूक
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अब गौला नदी से साप्ताहिक बंदी के दिन हक हकूक नहीं बांटा जाएगा। खनन मजदूरों की साप्ताहिक बंदी के दिन काम नहीं करने की मांग पर वन विभाग ने यह फैसला लिया है। साप्ताहिक बंदी के दिन नदी में पूरी तरह छुट्टी रहेगी। गौला नदी में हल्द्वानी उप प्रभाग में शनिवार को और लालकुआं में बुधवार को साप्ताहिक बंदी होती है। गौला नदी किनारे बसे ग्रामीणों को अंग्रेजों के जमाने से हक हकूक के तहत घर, गौशाला वगैरह बनाने के लिए रेता, पत्थर निकालने का परमिट दिया जाता है। यह परमिट तराई पूर्वी वन प्रभाग जारी करता है। आमतौर पर कार्य दिवसों में हक हकूक के परमिट जारी नहीं किए जाते हैं ताकि खनन कार्य बाधित नहीं हो और राजस्व का नुकसान नहीं हो। पिछले दो हफ्तों से साप्ताहिक बंदी के दिन हक हकूक के परमिट जारी किए गए। इसकी वजह से नदी में खनन कर रहे मजदूरों को साप्ताहिक बंदी के दिन भी काम करना पड़ रहा था। इसके विरोध में ग्रामीणों ने डीएम, डीएफओ को ज्ञापन भी सौंपा था। अब डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी ने साप्ताहिक बंदी के दिन हक हकूक नहीं बांटने का फैसला किया है। इसके पीछे खनन मजदूरों को साप्ताहिक बंदी के दिन अवकाश देना बताया जा रहा है।
इस दिन नहीं होगी हक हकूक की निकासी, मजदूरों की मांग पर डीएफओ ने लिया फैसला
11 गेटों से 10,000 मजदूर करते हैं खनन
साप्ताहिक बंदी के दिन हक हकूक परमिट जारी होने की वजह से खनन मजदूरों को छुट्टी नहीं मिल पाई थी। अब छुट्टी के दिन परमिट नहीं दिए जाएंगे।
- नीतिश मणि त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग
विज्ञापन
इस दिन नहीं होगी हक हकूक की निकासी, मजदूरों की मांग पर डीएफओ ने लिया फैसला
11 गेटों से 10,000 मजदूर करते हैं खनन
साप्ताहिक बंदी के दिन हक हकूक परमिट जारी होने की वजह से खनन मजदूरों को छुट्टी नहीं मिल पाई थी। अब छुट्टी के दिन परमिट नहीं दिए जाएंगे।
- नीतिश मणि त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग