फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंचेश्वर बांध का निर्माण हर दृष्टि से महत्वपूर्ण : कोश्यारी

पंचेश्वर बांध का निर्माण हर दृष्टि से महत्वपूर्ण : कोश्यारी

Mon, 30 Oct 2017 01:43 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध का निर्माण हर दृष्टि से महत्वपूर्ण : कोश्यारी
नैनीताल। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पंचेश्वर बांध कुमाऊं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। इसके साथ ही यहां के पर्यटन व्यवसाय के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा लेकिन कुछ लोग विकास में अवरोध उत्पन्न करने के लिए पंचेश्वर बांध निर्माण का विरोध कर रहे हैं। वह जनता को भ्रमित कर अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति में जुटे हैं।
विज्ञापन

कोश्यारी ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि जिस क्षेत्र मेें पंचेश्वर बांध का निर्माण होना है वह उस क्षेत्र का दौरा कर आए हैं। बांध की परिधि में आने वाले लोगों में से एक भी व्यक्ति ने बांध बनाने का विरोध नहीं किया। कुछ लोगों में पुनर्वास को लेकर कुछ भ्रांतियां थीं जिन्हें दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा लोगों को भय था कि बांध निर्माण के दौरान उनके पुनर्वास की सही व्यवस्था नहीं होगी लेकिन वार्ता में उन्हें आश्वस्त कर दिया गया है कि उन्हें वर्तमान से ज्यादा बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर बांध के निर्माण के लिए संघर्ष समिति नहीं बल्कि सहयोग समिति के निर्माण की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि उत्तराखंड के विकास के लिए यहां की जनता सरकार का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जल्द ही इस बांध के निर्माण की सभी बांधाए दूर हो जाएंगी। गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह गैरसैंण के विकास के हिमायती हैं। वह गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के प्रबल पक्षधर हैं। वार्ता में नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, संतोष साह, अरविंद पडियार, दयाकिशन पोखरिया, भानु पंत, कुंदन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed