फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पिता और भाई पर लगा दुष्कर्म का आरोप

पिता और भाई पर लगा दुष्कर्म का आरोप

Sun, 18 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
पिता और भाई पर लगा दुष्कर्म का आरोप
पिता और भाई पर लगा दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन


लालकुआं (नैनीताल)।
जहां एक ओर रविवार को कई परिवार फादर्स डे मनाने की तैयारी कर रहे हैं वहीं नगीना कालोनी कॉलोनी में एक किशोरी ने अपने पिता और भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पिता फरार है। नगीना कालोनी में दो महीने के अंदर इस तरह की यह दूसरी घटना है।
शनिवार को दो बहनें कोतवाली पहुंची तो पिता और भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात उसकी 16 साल की बहन गुमसुम बैठी थी। इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि पिता और भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। दोनों लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। यह बात सुनकर बड़ी बहन सन्न रह गई। उसने पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया। दोनों शनिवार को तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचीं और पिता और भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद नवनियुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन बहनों के घर गए। उन्होंने पूरी पड़ताल के बाद बाप-बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके से भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पिता मौका पाकर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक सोनिका जोशी को सौंपी है। कोतवाल आरके सैनी के मुताबिक पुलिस जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी घटना से लोगों में दहशत

बेटी से दुष्कर्म की घटना दो महीने के भीतर फिर होने से लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि इलाके में नशे का अवैध कारोबार फलफूल रहा है। यहां मजदूर पेशा के लोग रहते हैं। इससे पहले भी एक पिता पर दो बेटियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed