फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   120 of the tracking, the flag hoisted on top of Naina Peak

120 ने की ट्रैकिंग, नैनीपीक की चोटी पर फहराया ध्वज

Thu, 31 Dec 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 31 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
120 of the tracking, the flag hoisted on top of Naina Peak

नैनीताल विंटर कार्निवाल के तहत बुधवार को ट्रैकिंग टूर का आयोजन किया गया। मल्लीताल फ्लैट्स से नैनीपीक की चोटी पर पहुंचकर ध्वज फहराया गया। ट्रैकिंग में 120 से अधिक लोगों ने भाग लिया। ट्रैकिंग में डीएम तथा उनकी पत्नी,एसएससी समेत कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्थानीय जनता व सैलानियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


करीब 10 किलोमीटर की पैदल ट्रैकिंग को सुबह 7:30 बजे मल्लीताल पंत पार्क से डीएम दीपक रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रैकिंग टूर पंत पार्क से चीना बाबा मंदिर, धूप कोठी, टांकी बैंड होते हुए नैनापीक चोटी तक पहुंचा।

विज्ञापन


वापसी में फिर नैना पीक से सत्यनारायण मंदिर, पॉलीटेक्निक तक पहुंचा। इस मौके पर डीएम दीपक रावत ने ट्रैक टूर में शामिल स्थानीय लोगों और सैलानियों से कहा कि नैनापीक ट्रैक अद्वितीय है यहां से नैनीताल के कई आकार दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैकिंग में बच्चों और अफसरों ने भी भाग लिया। इनमें डीएम दीपक रावत, उनकी पत्नी विजेता रावत, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एडीएम आरडी पालीवाल व बीएस फिरमाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट वंदना सिंह व आशीष चौहान, दयानंद सरस्वती, राकेश तिवारी, कुमंविनि के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया, क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यटन डीके शर्मा, वैयक्तिक अधिकारी डीएम कवींद्र पांडे, प्रभारी अधिकारी परितोष वर्मा, व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, हारून खान पम्पी, शैलेंद्र साह, योगेश साह समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों, स्थानीय जनता व सैलानियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed