फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   nainital sangeeta on zoom channel uttarahand

जूम चैनल पर जलवा दिखाएंगी नैनीताल की संगीता

Fri, 29 Mar 2019 02:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Mar 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
nainital sangeeta on zoom channel uttarahand
सांकेतिक तस्वीर

नैनीताल में पली-बढ़ी संगीता बुधलाकोटी अब टीवी रियेलिटी शो में अपना जलवा दिखाएंगे। मिस, मिस्टर एवं मिसेज स्टाइल एशिया बेस्ट फैशन कोरियोग्राफर-2019 का खिताब जीतने वाली संगीता का जूम चैनल में प्रसारित होने वाले एशिया कल्चरल टीवी रियलिटी शो सब कांटिनेंट आईकॉन टू-19 के लिए चयन हुआ है। इस कार्यक्रम में संगीता उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन


संगीता के मुताबिक इस टीवी शो की शूटिंग जुलाई-2019 में शुरू होगी। शो के दौरान टास्क, एक्टिंग, मॉडलिंग, फैशन शो के टैलेंट के आधार पर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीवी शो में रणविजय सिंह, प्रियांश शर्मा एवं पवन लता जोशी निर्णायकों की भूमिका में रहेंगे। संगीता ने कहा कि इस रियलिटी शो में भारत समेत सात अन्य देशों के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। संगीता ने अपनी एक्टिंग का सफर नैनीताल की नाट्य संस्था युगमंच से शुरू किया था। वह वर्तमान में कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में चलने वाले पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से डबल मास्टर्स की डिग्री हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन


संगीता को बचपन से ही सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग का शौक रहा है। संगीता अब तक एलीट मिसेज इंडिया रनरअप-2017, एलीट मिसेज इंडिया टॉप मॉडल-2017, एलीट मिसेज इंडिया बेस्ट कैटवॉक-2017, मिसेज उत्तराखंड-2016, मिस कुमाऊं, चमकदार स्माइल-2016, किमाया फैशन वीक-2016, ग्रीनलैंड फैशन वीक-2017, परंपरा राज शो टॉपर-2017, मिस फ्रेशर पत्रकारिता विभाग-2018, मिस-मिस्टर एवं मिसेज स्टाइल एशिया बेस्ट फैशन कोरियोग्राफर-2019 का खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा संगीता ने लघु फिल्म ‘द ग्लैमर’ में मुख्य भूमिका निभाई है। संगीता का मायका नैनीताल के स्नोव्यू क्षेत्र के मॉल्डन कॉटेज में है, जबकि उनका ससुराल हल्द्वानी में है। किरन चंद्र बुधलाकोटी एवं प्रेमा बुधलाकोटी की पुत्री संगीता अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। उनके पति काठगोदाम निवासी मनीष मेवाड़ी बैंकिंग सेवा में रीजनल मैनेजर ऑफ कुमाऊं के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed