फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कैलाश मानसरोवर यात्रा को पटरी पर आने में लगेगा समय

कैलाश मानसरोवर यात्रा को पटरी पर आने में लगेगा समय

Thu, 05 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा को पटरी पर आने में लगेगा समय
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार तय समय पर और उत्तराखंड के निर्धारित रूट से ही होगी। बुधवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय के साथ हुई बैठक में यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि इस बार यात्रा में गर्बाधार से नजंग तक यात्रियों को वाहन सुविधा का लाभ भी मिल सकता है। सीमा सड़क संगठन ने यात्रा शुरू होने से पहले ही इस सड़क का निर्माण कर लेने का आश्वासन दिया है। यात्रा के दिनों में भी कोई कटौती नहीं की गई है। निर्माणाधीन लखनपुर-नजंग रोड बंद होने की स्थिति में तीर्थयात्रियों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ से गुंजी तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर यात्रा के संचालन का जिम्मा कुमाऊं मंडल विकास निगम के पास है। यात्रा में शामिल होने के लिए छह अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया वर्तमान में बीआरओ द्वारा गर्भाधार-लखनपुर, नजंग के बीच मोटर मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। दिल्ली में हुई बैठक में तय किया गया कि यदि यात्रा शुरू होने तक उक्त सड़क पूरी तरह बन जाती है तो यात्रियों को सड़क मार्ग से ही गुंजी तक ले जाया जाएगा। यात्रा अवधि के दौरान मौसम खराब होता है या फिर किसी कारण से सड़क बंद हो जाती है तो ऐसी स्थिति में यात्रियों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ से गुंजी तक ले जा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में तय किया गया कि सड़क मार्ग से यात्रा संचालित होने पर अल्मोड़ा, धारचूला, सिर्खा, गाला, बूंदी, गुंजी, नाभीढांग में यात्रियों के कैंप किए जाएंगे। बैठक में विदेश मंत्रालय के वित्त सचिव, केएमवीएन के महाप्रबंधक (निर्माण) त्रिलोक सिंह मर्तोलिया समेत आईएसबीटी, धारचूला के प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से शुरू होती है। यात्रियों को कई दलों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed