{"_id":"5aa6dae74f1c1ba2238b4d2b","slug":"11520884455-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले लग सकती है नए पेयजल कनेक्शनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले लग सकती है नए पेयजल कनेक्शनों पर रोक
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बढ़ते पेयजल किल्लत को देखते हुए जलसंस्थान इस बार तय समय से पहले नए कनेक्शनों के वितरण पर रोक लगा सकता है, हालांकि नए कनेक्शनों को वितरण का अधिकार जिला प्रशासन को है लेकिन जलसंस्थान के अधिकारी हर हफ्ते पेयजल की स्थिति की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को दे रहे हैं। जलसंस्थान के उच्चाधिकारियों ने भी विभागीय स्तर पर 20 मार्च से नए कनेक्शनों के लिए आवेदन लेना बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
जलसंस्थान के ईई संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि रोस्टर के मुताबिक गर्मियों में एक अप्रैल से पेयजल के नए कनेक्शनों पर रोक लगाई जाती है। इस बार अभी से पेयजल संकट बढ़ने लगा है। गौला का जलस्तर सोमवार को 80 क्यूसेक पहुंच गया जो पिछले साल के मुकाबले 30 क्यूसेक कम है। जिला प्र्रशासन के अधिकारियों के साथ हर हफ्ते शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार पेयजल के बढ़ते संकट को देखते हुए 21 मार्च से पेयजल के नए कनेक्शनों पर रोक लगाई जा सकती है। विभाग के सभी केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि 20 मार्च के बाद पेयजल के नए आवेदन पत्र स्वीकार न किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।