24 दिन में पकड़े गए 115 बिजली चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट से जूूझ रहे उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को बिजली चोर कर उपभोक्ता ही चूना लगा रहे हैं। पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक की सख्ती के बाद महकमे के अधिकारियों की नींद टूटी थी और 24 दिन में राज्य में 115 बिजली चोर पकड़े गए। बिजली चोरी में रुड़की ग्रामीण और हल्द्वानी सबसे आगे हैं। कुमाऊं में 74 और गढ़वाल में 41 बिजली चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पावर कारपोरेशन के एसपी विजिलेंस गिरीश चंद्र ध्यानी और अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती के निर्देश पर पांच जनवरी से बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ध्यानी ने बताया कि पोल से मीटर तक आने वाली केबिल को मीटर के पास से काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली चोरों के खिलाफ जुर्माना डालने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।