फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला अस्पताल हल्द्वानी और बीडी पांडे में बनेगा रैनबसेरा

महिला अस्पताल हल्द्वानी और बीडी पांडे में बनेगा रैनबसेरा

Tue, 15 Jan 2019 02:14 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल हल्द्वानी और बीडी पांडे में बनेगा रैनबसेरा
home
नैनीताल। महिला अस्पताल हल्द्वानी और बीडी पांडे महिला अस्पताल में मरीजों के साथ आये तीमारदारों को अब रात गुजारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दोनों अस्पतालों में तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरे बनाने की योजना बनाई जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा प्रदर्शन सुधार योजना 2019-20 के तहत स्वास्थ्य निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

महिला अस्पताल हल्द्वानी और बीडी पांडे महिला अस्पताल में बड़ी संख्या में प्रसव के लिए मरीज भर्ती होते हैं। मरीजों के साथ आए तीमारदारों के ठहरने की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें रात गुजारने के लिए भटकना पड़ता है। मुख्य चिकित्साधिकारी भारती राणा ने बताया कि फरवरी-मार्च में निदेशालय में पीआईपी की बैठक होनी है जिसमें बजट को स्वीकृति मिल जाएगी। जिसके बाद अप्रैल-मई में रैन बसेरों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


महिला अस्पताल हल्द्वानी और बीडी पांडे में बनेंगे रैनबसेरे
स्वास्थ्य निदेशालय को प्रदर्शन सुधार योजना 19-20 के तहत भेजा गया है प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed