फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   समय से विपरीत पटाखा बजाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई

समय से विपरीत पटाखा बजाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई

Mon, 05 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
समय से विपरीत पटाखा बजाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई
अमरोहा के मोहल्ला शफातपोता में लगी आतिशबाजी की दुकान - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत रात आठ से दस बजे तक ही पटाखा जलाने की अनुमति होगी। यदि किसी ने समय सीमा का उल्लंघन किया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली में जुआ खेलने वाले और शराब पीने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

दीपावली, धरतेरस, चुनाव समीक्षा के लिए बहुउद्देश्यीय भवन में बुलाई गई पुलिस अधिकारियों की बैठक में एसएसपी ने कहा कि थाना प्रभारी या अग्निशमन अधिकारी हाईवे पर सजे सजावटी सामान और अतिक्रमण को हटाएंगे। बाजार में नियम विरुद्ध पटाखा दुकान के संबंध में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। सिटी मजिस्ट्रेट इस मामले में मौका मुआयना कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

कप्तान ने ये भी कहा
- एसपी सिटी और सीओ भी पटाखा की दुकानों का भौतिक निरीक्षण करेंगे। सीएफओ फायर हाइड्रेंट को चेक कर लें।
- सीओ बाजार में सादे कपड़ों में फोर्स लगाएंगे। जुए पर पुलिस निगरानी रखेगी। असलहों को चेक करेगी।
- भातू गैंग को पकड़ने के लिए बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर नजर रखी जाएगी।
- बनभूलपुरा की मिश्रित आबादी पर थानाध्यक्ष नजर रखेंगे।
- नकली मॉवा बेचने की शिकायत मिलने पर पुलिस फूड निरीक्षक के साथ जांच में सहयोग करेगी।
- हल्द्वानी, काठगोदाम और बनभूलपुरा के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड के क्षेत्र में डॉग स्क्वॉयड, बम डिस्पोजल टीम के साथ पुलिस चेकिंग करेगी।
- पंजाब और हरियाणा से आने वाली शराब पर नजर रखी जाएगी।
- हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन पर पुलिस जोर देगी।

474 शस्त्र जमा हुए
एसएसपी ने कहा कि थानों की पुलिस 474 लाइसेंसी शस्त्र जमा करा चुके हैं। बाकी शस्त्रों को पुलिस समय से जमा कराए। चुनाव संबंधी शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल जांच करे। निकाय चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी थाना स्तर बदलकर ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बदर की कार्रवाई करे पुलिस
एसएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि गुंडा एक्ट में निरुद्ध आरोपियों को जिला बदर की कार्रवाई के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। बैरियरों पर सघन चेकिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed