{"_id":"5b79cfb342c79246435d67fa","slug":"111534709683-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्बानी के अवशेष सार्वजनिक स्थानों पर डाला तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्बानी के अवशेष सार्वजनिक स्थानों पर डाला तो खैर नहीं
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने कहा कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बकरीद पर कुर्बानी के अवशेष को कोई भी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं डालेगा। यदि अवशेष डालते हुए पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में रविवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान बिजली, पानी और सड़क सफाई के मुद्दे आम लोगों ने उठाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अभियंता को कहा। निर्णय लिया कि कुर्बानी के बाद नगर निगम के सहयोग से गलियों की सफाई की जाएगी।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने त्योहार के मौके पर सभी लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने को कहा। बताया कि बकरीद पर जगह-जगह फोर्स तैनात रहेगा। बैठक में नगर निगम, जलसंस्थान, बिजली विभाग और पुुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
काठगोदाम में भी हुई शांति समिति की बैठक
बकरीद और रक्षाबंधन के पर्व को शांति पूर्वक मनाने के लिए काठगोदाम चौकी मल्ला में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने की। पुलिस ने त्योहारों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए समिति के लोगों से चर्चा की। बैठक में मंदिर और मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय लोग मौजूद रहे।