फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं की बसों के चारधाम जाने से चरमराएगी व्यवस् था

कुमाऊं की बसों के चारधाम जाने से चरमराएगी व्यवस् था

Fri, 20 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं की बसों के चारधाम जाने से चरमराएगी व्यवस्
था
हल्द्वानी। रोडवेज और केमू की 90 बसों को हटाकर चारधाम रूट पर लगाया गया है। आदेश मिलने के बाद परिवहन निगम, केमू ने अपनी बसों को चारधाम रूट में भेजना शुरू कर दिया है। रूट में बसों के जाने से कुमाऊं में पर्यटन सीजन में असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

कुमाऊं में पर्यटन सीजन मार्च से शुरू होकर 30 जून तक चलता है। पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, अल्मोड़ा, जागेश्वर आदि जगह पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है जबकि रोडवेज की 40, केमू की 50 बसों को चारधाम रूट पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी, काठगोदाम डिपो की बात करें तो दोनों डिपो में 40 छोटी बसें हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पहाड़ी रूट में छोटी बसें ही भेजी जानी हैं। उधर चारधाम रूट के लिए भी छोटी बसें ही मांगी गई हैं। उधर निगम की कई छोटी बसें अपनी निर्धारित उम्र भी पूरी कर चुकी हैं। निगम अधिकारियों की मानें तो सबसे अधिक बसें नैनीताल रूट में चलती हैं। बसें कम होने के कारण इसी रूट की बसें हटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने कुमाऊं से रोडवेज की 40, केमू की 50 बसें मांगी
बसों का चारधाम रूट में जाना शुरू, कुमाऊं में पर्यटन सीजन गड़बड़ाने की आशंका

मुख्यालय की ओर से चारधाम रूट के लिए कुमाऊं से 40 बसें मांगी गई हैं। इन्हें भेजा जा रहा है। पर्यटन सीजन को देखते हुए रोडवेज में अधिक दबाव है। बसों के चक्कर बढ़ाकर इन बसों की कमी को पूरा किया जाएगा।

- कुशी राम आरएम रोडवेज

निगम का दिल्ली रूट पर ढाबे से अनुबंध
हल्द्वानी। दिल्ली जाने वाली बसें अब गढ़मुक्तेश्वर में रुकेंगी। परिवहन निगम का गढ़मुक्तेश्वर के यूनिक फूड प्लाजा से करार हो चुका है। इसके एवज में यूनिक फूड प्लाजा निगम को प्रति बस 153 रुपये देगा। कुमाऊं से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस पहले गजरौला के पास अनुबंधित ढाबे में रुकती थी। डेढ़ माह पूर्व निगम का इस ढाबे से अनुबंध समाप्त हो गया था। नया अनुबंध न होने के कारण बस चालक किसी भी ढाबे में गाड़ियां रोक रहे थे। तीन दिन पूर्व निगम मुख्यालय ने गढ़मुक्तेश्वर के ढाबे से अनुबंध कर लिया है। कुमाऊं से दिल्ली जाने वाली गाड़ियां अब इस ढाबे में रुककर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed