{"_id":"5ac682974f1c1bb6618b5d7c","slug":"111522958999-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जीटीवी के चर्चित धारावाहिक सेठ जी में अभिनय कर चुकी हल्द्वानी की बेटी नेहा सोलंकी अब नए धारावाहिक मायावी मलिंग में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह धारावाहिक जल्द ही स्टार भारत के जी चैनल में आने वाला है।
मानव विकास सेवा संस्थान कार्यालय में फिल्म निर्माता और निर्देशक विक्की योगी ने बृहस्पतिवार को नेहा का स्वागत किया। पत्रकारों को नेहा ने बताया कि वह होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी नेहा के पिता व्यवसायी और माता गृहणी हैं। परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। नेहा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही अभिनय करने का शौक रहा है। बताया कि वह ‘सेठ जी’ धारावाहिक में गौरी की भूमिका निभा चुकी हैं। स्टार भारत पर उनका नया धारावाहिक मायावी मलिंग जल्द आ रहा है, जिसमें वह मुख्य किरदार निभा रही हैं। यहां प्रकाश, कवि दयाल, राजीव वर्मा, आराध्या बोरा आदि ने नेहा का स्वागत किया।