{"_id":"5a3ac9a04f1c1b97678c2e77","slug":"111513802144-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की धुलाई कराने गए थे, पिस्टल ‘साफ’ हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की धुलाई कराने गए थे, पिस्टल ‘साफ’ हो गई
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। धुलाई के लिए अपनी कार गैराज में छोड़कर जाना एक व्यवसायी को महंगा पड़ गया। कार में रखी उसकी लाइसेंसी पिस्टल और तीन कारतूस गायब हो गए। व्यवसायी ने शक जताया कि भोटिया पड़ाव क्षेत्र स्थित गैराज से पिस्टल निकाली गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पिस्टल चोरी होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।
हरिपुर पूर्णानंद गोरापड़ाव निवासी व्यवसायी संजय सिंह चौहान पुत्र नंदन सिंह चौहान ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 18 दिसंबर को अपनी कार (यूके 04 एन 5555) जजी कोर्ट के पास गैराज में धुलाई के लिए दी थी। कार के डैशबोर्ड में लाइसेंसी पिस्टल रखी थी। पिस्टल में तीन जिंदा कारतूस भी थी। धुलाई कराने के बाद डैशबोर्ड देखने पर पता चला कि उसमें पिस्टल नहीं है। इस मामले में व्यवसायी नंदन सिंह ने घटना की जानकारी भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत को दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में सर्विसिंग करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की थी। कर्मचारियों ने पिस्टल होने की बात से इनकार किया है। संजय मॉल भी घूमने के लिए भी गए थे। कार के शीशे भी सुरक्षित हैं। पता नहीं चल रहा है कि पिस्टल कहां से निकाली गई। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का प्रयास कर रही है।