फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खराब चावल वापस भेजा गया

खराब चावल वापस भेजा गया

Sun, 29 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खराब चावल वापस भेजा गया
हल्द्वानी। संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं ने आदेश जारी करते हुए खराब चावल बांटने पर गोदाम प्रभारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनके एतराज के बाद सितारगंज गोदाम का चावल दूसरे दिन भी गोदाम में नहीं उतर सका। इस आदेश के बाद पीडीएस गोदाम में अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला ने सितारगंज का खराब चावल नैनीताल जिले में खपाया शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। संभागीय खाद्य नियंत्रक ललित मोहन रयाल ने खबर का संज्ञान लेते हुए सभी पीडीएस गोदाम प्रभारी को आदेश जारी किए हैं, इसमें कहा गया है कि अगर गोदाम से सस्ता गल्ला विक्रेताओं को खराब राशन बांटा गया और इसकी शिकायत उनके पास आई तो इसके लिए सीधे गोदाम प्रभारी जिम्मेदार होंगे। सितारगंज के चावल को उतारने से मना करने पर सितारगंज गोदाम का चावल पीडीएस गोदाम में दूसरे दिन नहीं उतरा। चावल सितारगंज वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीडीएस गोदामों से सस्ता गल्ला दुकानों को खराब चावल भेजा गया तो इसके लिए पीडीएस गोदाम के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। सभी गोदाम प्रभारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। किसी भी सूरत में पीडीएस में खराब खाद्यान नहीं बंटने दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित मोहन रयाल आरएफसी कुमाऊं

31 तक मिलों ने चावल नहीं बदला तो नीलामी होगी
हल्द्वानी। मिलों की ओर से तीन महीने बाद भी चावल नहीं बदलने पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं। मिलों को 31 अक्तूबर तक चावल बदलने का समय दिया है। ऐसा न करने पर चावल की नीलामी और इसकी भरपाई दोषी अधिकारियों और मिलों से कराने की चेतावनी दी गई है।

कमलुवागांजा और हल्द्वानी गोदाम में चावल के सैंपल फेल होने के बाद विभाग की ओर से मिलों को नोटिस दिए गए थे। कुछ को छोड़कर अन्य मिलों ने चावल नहीं बदला है। इससे मंडी और कमलुवागांजा गोदाम में चावल डंप पड़ गया है। अब विभाग की ओर से अंतिम नोटिस भेजा गया। हल्द्वानी गोदाम के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से हल्द्वानी और कमलुवागांजा गोदाम में खराब चावल आपूर्ति करने वाली मिलों को अंतिम नोटिस भेजा गया है। इसमें 31 अक्तूबर तक चावल बदलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed