{"_id":"5ab6bbec4f1c1b27088b6fba","slug":"101521925100-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर परीक्षा परिणाम के बगैर विद्यार्थियों का होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर परीक्षा परिणाम के बगैर विद्यार्थियों का होगा दाखिला
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक और परास्नातक के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित अभी तक नहीं किया गया, बावजूद इसके विश्वविद्यालय ने इन विद्यार्थियों के अगले सेमेस्टर में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च घोषित कर दी है। सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा परिणाम के दाखिला लेने के निर्देश से एमबी कालेज प्रशासन सकते में है।
स्नातक प्रथम, तृतीय सेमेस्टर के अलावा परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 16 दिसंबर 2017 को शुरू होकर जनवरी के तीसरे सप्ताह तक चलीं थीं। परास्नातक विषयों की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम तो आ रहे हैं लेकिन स्नातक के बीए, बीकॉम, बीएससी के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं हो सके हैं। इधर, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के साथ ही पीजी के विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए आवेदन फार्म जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का कहना है कि छात्रहित में यह कदम उठाया गया है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो सके।
एमए द्वितीय वर्ष संस्कृत की मौखिक परीक्षा 3 से
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में संस्कृत विभाग द्वारा एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा दो एवं तीन अप्रैल को सुबह नौ बजे से होगी। परीक्षार्थी अपने साथ एमए प्रथम वर्ष की अंकतालिका लेकर आएं। विभाग प्रभारी डा. कमला पंत ने कहा कि किस परीक्षार्थी की मौखिक परीक्षा किस दिन है इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है।