फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सरकार पर महिलाओं का पोस्टर वार

सरकार पर महिलाओं का पोस्टर वार

Fri, 29 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
सरकार पर महिलाओं का पोस्टर वार
महिलाओं का पोस्टर वार - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों पर महिला अधिकारों की गूंज सुनाई दी। महिलाओं की इस आवाज में व्यवस्था के प्रति गुस्सा था और खुद के अधिकारों को पाने का संकल्प भी। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए महिलाएं सरकारों को जगाने का प्रयास कर रही थीं। मौका था महिला सम्मेलन के समापन पर निकाली गई रैली का।
विज्ञापन

वे डरते हैं हमारी निर्भीक आंखों से, जो झांकती हैं सीधे उनकी आंखों में, बोलने की कीमत चुकानी होगी, न बोलने की कीमत भी देनी होगी... कक्ष तुम्हारा सभा तुम्हारी, पक्ष और विपक्ष तुम्हारा, वक्त प्यारे शब्द तुम्हारे, अक्षर और आंकडे़ तुम्हारे... जैसे जोशीले नारों से लिखी गई पट्टियों में सरकारों के उन तमाम दावों का उल्लेख था जो सिर्फ आश्वासन ही बन कर रह गए हैं। गीतों और नारों में शराब नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन और व्यापार पर तंज भी थे। दो नहरिया स्थित बारात घर में आयोजित महिला संगठनों के दूसरे चरण की बैठक समाप्त होने के बाद रैली का आयोजन किया गया था। दो नहरिया से तहसील कार्यालय तक महिलाओं के इस पैदल मार्च ने हर किसी का ध्यान खींचा। बाद में तहसीलदार को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed