{"_id":"59d52a924f1c1bac538b5d9a","slug":"101507142290-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन की उपेक्षा को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन की उपेक्षा को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में आक्रोश
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन की उद्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि मंदिर से ट्रस्ट को खारिज करने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का आक्रोश बढ़ने लगा है। आंदोलन की उपेक्षा से आहत सर्वदलीय समिति ने अब पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संपर्क साधने का मन बना लिया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि मंदिर से ट्रस्ट को खारिज करके ही दम लेंगे।
समिति के लोग पिछले 14 दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि आंदोलन की उपेक्षा की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मंदिर में पहले की तरह प्रशासनिक व्यवस्था का लागू होना जरूरी है। नगर पंचायत प्रांगण में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। तय हुआ कि गांव-गांव में बैठकें कर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को भी साथ लिया जाएगा। धरने पर विनोद भट्ट, महेश त्रिपाठी, भीम सिंह किरौला, भुवन चौधरी आदि बैठे। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह, सभासद भागीरथी देवी, डा. तारा लाल शाह, जिपंस नीरज कुमार, जगदीश बुधानी सहित कई लोगों ने आंदोलन को समर्थन जताया है।