{"_id":"594580cc4f1c1b096c8b47a0","slug":"101497727180-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा तहसील से एक फाइल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा तहसील से एक फाइल गायब
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम कार्यालय से एक फाइल गायब!
खटीमा। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बृहस्पतिवार को राजस्वकर्मियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कार्यालय से लापता एक फाइल भी तलाशने को कहा, लेकिन कोई भी इसका जवाब नहीं दे सका।
तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने राजस्व विभाग के लंबित मामलों पर चर्चा की। उन्होंने नौ लंबित मामलों पर चर्चा की लेकिन लापता एक फाइल का पता नहीं चल सका। तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट ने सूचना अधिकार, फौजदारी, आरसी की वसूली, आपदा संभावित क्षेत्रों में डीलरों के पास बाढ़ राहत कार्यों के लिए खाद्यान्न स्टॉक की व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम ने मैनुअल, ऑनलाइन के मामलों में रिपोर्ट लगाने के साथ ही तमाम महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड संबंधी जांच के लिए बाहर से टीम कभी भी आ सकती है। एसडीएम ने हल्का पटवारियों, राजस्व कर्मियों को जलभराव, बाढ़ राहत कार्यों में किसी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व निरीक्षक दलजीत सिंह, मोईद्दीन, नरेंद्र गहतोड़ी, शेखर आर्य, गरीब सिंह, मनीष पंत, विजेंद्र चौहान, कुलदीप सिंह, विपिन चौहान, चंद्रपाल, विनोद कुमार, अजय शर्मा, प्रकाश चंद्र आदि थे।
एसडीएम ने लंबित मामलों के निस्तारण को कर्मचारियों के साथ बैठक की