{"_id":"5f2f09f78ebc3e3d032f8abc","slug":"10-thousand-fine-on-hospital-for-throwing-biomedical-waste-haldwani-news-hld3927307142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैव चिकित्सकीय कचरा फेंकने पर अस्पताल पर 10 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैव चिकित्सकीय कचरा फेंकने पर अस्पताल पर 10 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
हल्द्वानी। जैव चिकित्सकीय कचरा मिलने पर नगर निगम ने रामपुर रोड के एक प्राइवेट अस्पताल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। निस्तारण करने के लिए कचरे को ग्लोबल कंपनी काशीपुर को सौंप दिया गया है।
शनिवार को अमर उजाला ने रामपुर रोड सुशीला तिवारी प्राइवेट अस्पताल के पास जैव चिकित्सीय कचरा मिलने की खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कांडपाल ने सफाई निरीक्षक को मौके पर भेजा। जांच में इस कचरे में एक अस्पताल के लेटर पैड और कई कागज भी मिले। इस आधार पर सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने अस्पताल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कांडपाल ने बताया कि जैव चिकित्सकीय कचरे को निस्तारण के लिए ग्लोबल कंपनी को सौंप दिया है।
पीसीबी ने जांच शुरू की
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर जैव चिकित्सकीय कचरा मिलने के मामले में पीसीबी ने भी जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय अधिकारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया है। जांच से प्रारंभिक संकेत मिले हैं कि यह कचरा कहां से आ सकता है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।