फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 huts burned down in Jawaharnagar, three children narrowly escaped, suspect smack drinkers

जवाहरनगर में धू धूकर जल गई 10 झोपड़ियां, बाल-बाल बचे तीन बच्चे, स्मैक पीने वालों पर शक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
10 huts burned down in Jawaharnagar, three children narrowly escaped, suspect smack drinkers
हक्द्वानी जवाहर नगर गौला नदी के किनारे झोपड़ियों में लगी आग से 12 झोपड़ियां हुई राख। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। गौला नदी के किनारे जवाहर नगर बस्ती में बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे दस झोपड़ियों में आग लग गई। आग में फंसे तीन बच्चों को किसी तरह बचाया गया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती आग भड़क चुकी थी। अग्निकांड में बिस्तर, खाने का सामान, टीवी, रिक्शा आदि अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

जिस समय आग लगी उस वक्त कई लोग काम पर गए थे। रास्ता खराब होने के कारण अग्निशमन की गाड़ी को पहुंचने में काफी देर हुई। आग से राजन प्रसाद कुशवाहा का रिक्शा, 20 हजार रुपये, टीवी, अनाज और बिस्तर जलकर नष्ट हो गए। महेंद्र, गुलाब आलम, अजय, ठाकुर, मूसा, बबलू, राजेश, राजकुमार और हरदेव का सारा सामान जल गया। गुलाब आलम का कहना था कि वह बांस बल्ली का काम करता था। एक भी बल्ली आग से नहीं बच सकी। राजन का कहना था कि उसने तीन साल और चार महीने के दो बच्चों को आग से बचाया। अजय की पत्नी ने चार माह के बच्चे को लेकर बाहर निकलने में सफल रही।
विज्ञापन

संजू की झोपड़ी में तीन लोग पी रहे थे स्मैक
राजन ने बताया कि घटना के समय संजू की झोपड़ी में तीन लोग स्मैक पी रहे थे। संजू की पत्नी गर्भवती है और वह मायके गई है। संजू भी वहीं गया है। बताया जा रहा है कि उसकी खाली झोपड़ी में स्मैक पीने के लिए तीन लोग चले गए। आशंका है कि नशेड़ियों के चलते बस्ती में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने कहा, जल गया तो क्या करूं
राजन और अन्य लोगों ने बताया कि उनके पास रखने के लिए झोपड़ी, सोने के लिए बिस्तर और खाने के लिए सामान भी नहीं है। वे पार्षद शाकिर के पास गए थे। लोगों का कहना था कि उन्होंने पार्षद को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर पार्षद का कहना था कि आग लग गई तो हम क्या करें।
कोई मदद के लिए आगे नहीं आया
बस्ती के लोगों का कहना था कि उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है। इस मामले में उन्होंने कई लोगों से गुहार लगाई लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया है।
बच्चों की किताबें भी जल गईं
जवाहर नगर बस्ती में लगी आग से बच्चों की किताबें भी आग में जल गईं, हालांकि कोरोना के चलते अभी स्कूल बंद हैं लेकिन बच्चों के लिए खरीदी गई किताबें भी आग के भेंट चढ़ गईं।

एसी में लगी आग
हल्द्वानी। सिंधी चौराहे के समीप एक मकान के एयर कंडीशनर में बुधवार की सुबह आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने आग को बुझा लिया था। आग लगने की सूचना हीरा शाह की तरफ से दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed