फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1.2 million of kin of transporter light and wife contractual job

ट्रांसपोर्टर प्रकाश के परिजनों को मिलेंगे 12 लाख और पत्नी को संविदा की नौकरी 

Thu, 11 Jan 2018 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Thu, 11 Jan 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
1.2 million of kin of transporter light and wife contractual job
Prakash Pandey - फोटो : file photo

देहरादून में मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार कार्यक्रम में जहर खाकर जान गंवाने वाले ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे के परिजनों को प्रशासन 12 लाख रुपये देगा और पत्नी को संविदा पर नौकरी मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी प्रशासन उठाएगा।

विज्ञापन


यह एलान डीएम ने परिजनों की उस धमकी के बाद किया जिसमें उन्होंने अंतिम संस्कार न करने और जाम लगाने की बात कही थी। दरअसल, शव काठगोदाम स्थित घर पर आया तो परिजनों ने ये मांगें रख दी थीं। पांच घंटे की माथापच्ची के बाद डीएम ने मुख्य सचिव से बातचीत की। उनके आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।
विज्ञापन


प्रकाश पांडे का शव नई बस्ती काठगोदाम स्थित घर पर मंगलवार रात दो बजकर 35 मिनट पर पहुंचा। माता-पिता, पत्नी, भाई और बच्चे उससे लिपट कर रोने लगे। सुबह सात बजे से घर के बाहर भीड़ बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच प्रकाश पांडे के बहनोई और अन्य करीबियों ने पुलिस प्रशासन को बताया कि जब तक उनकी शर्तें नहीं मानी जाती है, अंतिम संस्कार नहीं होगा। उन्होंने शर्त रखी कि प्रकाश की पत्नी को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये आर्थिक मदद, बुजुर्ग माता-पिता को मेडिकल सुविधा दी जाए और बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करे।

इस मामले की जानकारी मिलने पर डीएम दीपेंद्र चौधरी और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के माथे पर बल पड़ गए। दोनों 8.30 बजे वहां पहुंचे। मेयर पहले ही पहुंचे हुए थे। परिजनों के बुलाने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी वहां पहुंचीं।

इसके बाद बंद कमरे में दोनों अधिकारियों की नेता प्रतिपक्ष और  मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला से वार्ता हुई। इस बीच प्रकाश के बहनोई उमेश मेलकानी ने चेतावनी दी कि अब सब्र जवाब दे रहा है। प्रदेश सरकार से सहायता नहीं मिली तो लोग शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करेेंगे।

मेयर ने परिजनों को मांगें पूरी करने के लिए आधे घंटे का समय मांगा। 11 बजे डीएम ने वहां पहुंचकर मदद का एलान किया। इस बीच नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो जिलाधिकारी चैन से नहीं रह पाएंगे। वह परिवार के साथ खड़ी रहेंगी। 

डीएम ने यह की घोषणा

परिवार को 12 लाख की आर्थिक सहायता के साथ प्रकाश की पत्नी को संविदा पर तीन महीने में तृतीय श्रेणी की नौकरी दी जाएगी। बच्चों की पढ़ाई का खर्च प्रशासन की ओर से दिया जाएगा। दो लाख रुपये तत्काल प्रदान किए जाएंगे। दस लाख रुपये दस फरवरी तक मिलेंगे।

दोपहर होते-होते खुल गए शटर

ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के विरोध में व्यापारी संगठनों की ओर से बुलाए गए बंद का असर कुछ घंटे रहा। कारोबारियों को पता चला कि प्रशासन ने प्रकाश के परिजनों की मांगें मान लीं हैं तो दोपहर बाद दुकानें खुल गईं।


करीब 50 लाख के कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि ट्रांसपोर्ट नगर पूरी तरह बंद रहा। प्रकाश पांडे की मौत के बाद सभी व्यापारी संगठनों ने बुधवार को हल्द्वानी बंद का आह्वान किया था। बुधवार सुबह व्यापारियों ने घूम-घूमकर बाजार बंद करा दिया। दोपहर बाद दुकानें खुलने लगीं। दुकानें खुलने से बाजार में रौनक बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed