फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   movie on kedarnath disaster

केदारनाथ आपदा पर बनेगी फिल्म, मुंबई से पहुंची टीम

Tue, 12 Apr 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Apr 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
movie on kedarnath disaster
केदारनाथ आपदा - फोटो : amar ujala

जून 2013 में आई केदारनाथ आपदा का दर्द बयां करती फिल्म बनने जा रही है। आपदा में सकुशल बचे दिल्ली के एक दंपति से आंखों देखा हाल जानने के बाद फिल्म बनाई जा रही है, हालांकि इसकी शूटिंग बरसात में ही होगी, ताकि आपदा के समय की कुछ वैसी ही स्थिति दिखाई जा सके।

विज्ञापन


कई टीवी शो में अभिनय कर चुके वृदम कुमार सोमवार को फिल्म के लिए लोकेशन देखने मुंबई से यहां पहुंचे। चिड़ियाघर में चिंटू का किरदार, अदालत, सावधान इंडिया, साडा हक आदि शो में काम कर चुके वृदम ने बताया कि फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दीपक मिश्रा होंगे।
विज्ञापन


बताया कि आपदा में फंसे दिल्ली के दंपति से बात की तो उन्होंने आपदा का वह भयानक मंजर बयां किया। कैसे वे लोग यहां से निकले और उन्होंने अनुभव भी शेयर किया। इसी को लेकर फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में वृदम दिखेंगे। हीरोइन की तलाश की जा रही है। बताया कि फिल्म की शूटिंग जून के अंतिम माह से होग

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन से खो जाती है भुली की हंसी

movie on kedarnath disaster
भुली ए भुली

अवैध खनन के चलते भुली (छोटी बहन) की हंसी कहीं खो जाती है। भुली को खुशियां देने के लिए भाई हर तरह का प्रयास करता है। गढ़वाली फिल्म ‘भुली ए भुली’ 29 अप्रैल को दून के प्रभात सिनेमा में रिलीज हो रही है। फिल्म 18 मार्च को मुंबई में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म के निर्देशक नरेश खन्ना हैं। फिल्म वैष्णवी मोशन पिक्चर के बैनर तले बनाई गई है। नरेश ने बताया कि फिल्म ‘भुली ए भुली’ भाई-बहन की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अवैध खनन से होने वाले नुकसान को उजागर किया गया है।

फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से अवैध खनन की वजह से एक भाई की बहन की खुशियों की बलि चढ़ जाती है। फिल्म की शूटिंग चोपता, तुंगनाथ, रुद्रप्रयाग, धारी देवी, कुंजापुरी आदि जगहों पर हुई है। फिल्म दून के बाद हरिद्वार, ऋषिकेश आदि जगहों पर दिखाई जाएगी। जहां थियेटर नहीं हैं, वहां गांव-गांव घूमकर प्रोजेक्टर से फिल्म का प्रसारण किया जाएगा।

नरेश खन्ना यह फिल्में बना चुके
बंटवारु - वर्ष 1992 में
चक्रचाल - वर्ष 1996 में
सुबेरो घाम - वर्ष 2014 में

फिल्म में रोल
भाई की भूमिका में - बलदेव राणा
बहन - प्रियंका रावत
बहन के पति - अतुल रावत
भाभी - गीता उनियाल
गीत - विक्रम कप्रवाण
संगीत - संजय कुमोला
गायक - मीना राणा, साहब सिंह, ऊषा, माया, मास्टर करन
संवाद - गणेश वीरान
फोटोग्राफी - मनोहर सती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed