फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Land transfer to the Ganga Beach Camping.

गंगा किनारे बीच कैंपिग के लिए भूमि हस्तांतरण,मिली हरी झंडी 

Sun, 03 Apr 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Apr 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
Land transfer to the Ganga Beach Camping.
गंगा किनारे बीच कैंपिग - फोटो : demo pic

गंगा किनारे बीच कैंपिग किए जाने के संबंध में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय ने वन भूमि हस्तांतरण के लिए हरी झंडी दे दी है। अभी 18 हेक्टेयर वन भूमि का गैर-वानिकी कार्य के लिए हस्तांतरण किया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड वन विकास निगम ने शासन को पत्र भेजकर इस संबंध में दिशा-निर्देश देने के लिए कहा है। प्रदेश में बीच कैंपिग नीति अभी तैयार नहीं हुई है। इसका ड्राफ्ट शासन में विचाराधीन है।
विज्ञापन


गंगा किनारे वन भूमि पर बीच कैंपिग करने के लिए शासन ने निजी कंपनियों पर रोक लगा दी है। शासन ने बीच कैंपिग कराने की जिम्मेदारी उत्तराखंड वन विकास निगम को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन निगम का यह प्रस्ताव साइट पर है अपलोड 
वन निगम ने इस योजना को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। सबसे पहले फारेस्ट राइट एक्ट के तहत वन भूमि को गैर वानिकी कार्य के लिए हस्तांतरित किया जा रहा है। 18 हेक्टेयर भूमि के हस्तांतरण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। वन निगम का यह प्रस्ताव साइट पर अपलोड है। 


उत्तराखंड वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक एसटीएस लेप्चा ने बताया कि दिशा-निर्देश प्राप्त करने के संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है।

बता दें कि बीच कैंपिग के संबंध में शासन ने अभी नीति तैयार नहीं की है। इसका ड्राफ्ट शासन में है। बीच कैंपिग की नीति का ड्राफ्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशों के लिहाज से अपडेट किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed